यूपी80 न्यूज, चंदौली
चंदौली Chandauli लोकसभा से भाजपा BJP के टिकट पर लगातार तीन बार लोकसभा सदस्य रहे वरिष्ठ नेता आनंद रत्न मौर्य Ex MP Anand Ratna Maurya का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। आनंद रत्न मौर्य किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और दिल्ली स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आनंद चंदौली से लगातार 1991, 96 और 98 में सांसद चुने गए। चंदौली लोकसभा में अब तक कोई भी उनका रिकार्ड तोड़ नहीं पाया है।

आनंद रत्न मौर्य बेहद विनम्र व मृदुभाषी स्वभाव वाले नेता थे। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बनारस स्थित चिरईगांव लाया जा रहा है। पूर्व सांसद मौर्य 2015 से 2017 तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे।