• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, August 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पापा हैं दर्जी, ट्यूशन पढ़ाकर कड़ी मेहनत के बल पर बिटिया ने पास की मेडिकल की परीक्षा

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में बिटिया का हुआ एडमिशन, जीएमएएम इंटर कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित

up80.online by up80.online
July 31, 2023
in यूपी
0
नीट

जीएमएएम इंटर कॉलेज प्रबंधन ने माहे खुशनुमा को किया सम्मानित

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

जब तक पत्थर पर हथोड़े की चोट नहीं पड़ती,

तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता,

जिंदगी जीना बहुत मुश्किल होती है,

बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता।

यह कविता बलिया Ballia के बेल्थरारोड Belthra Road क्षेत्र के बासपार बहोरवां गांव की बेटी माहे खुशनुमा पर पूरी तरह से फिट बैठती है। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर नीट परीक्षा पास करने वाली इस बेटी को बेल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया है।

केजीएमयू KGMU में एडमिशन के बाद सोमवार को घर पहुंची माहे खुशनुमा को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान छात्रा ने अपने अनुभव साझा किया।

बेल्थरारोड के बासपार बहोरवां निवासी महताब आलम कपड़े की सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जीएमएएम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली उनकी पुत्री माहे खुशनुमा की शिक्षा के प्रति लगन को देखते हुए उन्होंने आगे तैयारी के लिए लखनऊ भेज दिया। माहे खुशनुमा लखनऊ जाकर नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। अपनी पढ़ाई के खर्चे को पूरा करने के लिए उसने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।

माहे खुशनुमा सुबह वह स्वयं अध्ययन करती थी तथा शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी। अपनी मेहनत व परिजनों के प्रोत्साहन का यह असर रहा कि उसने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर ली। ओबीसी में अच्छी रैंक के चलते उसे लखनऊ के मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू में दाखिला मिला। दाखिले के बाद पहली बार घर पहुंचने पर जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. मोबिन ने विद्यालय परिसर में उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर माहे खुशनुमा ने छात्रों को सुझाव दिया कि पढ़ाई के दौरान यदि कोई प्रश्न समझ में न आए तो शिक्षक से जरूर पूछे। सवाल पूछने से ही उसका समाधान होता है।

पढ़ते रहिए www.up80.online डिप्टी एसपी पद पर चयन होने के बावजूद किसान पुत्र की दिनचर्या में नहीं आया बदलाव

पढ़ते रहिए www.up80.online IAS टॉपर प्रतिभा वर्मा ने मां के 40 साल पुराने सपने को पूरा किया

लेडीज फैशन प्वाइंट
लेडीज फैशन प्वाइंट, बेल्थरारोड
Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
Previous Post

देवरिया: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत

Next Post

शांति-व्यवस्था के लिए कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, आईपीएस प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर

up80.online

up80.online

Related Posts

किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
Next Post
IPS Prabhakar Chaudhary

शांति-व्यवस्था के लिए कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, आईपीएस प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर

UP politics

बिहार में फिर शुरू होगी जातीय जनगणना, पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को दी राहत

UPSSSC

PET 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, समूह 'ग' की भर्ती का रास्ता खुला

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

1 day ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

15 hours ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

13 hours ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

8 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online