• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, March 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यालय में पकड़ी गई बिजली चोरी, मामला दर्ज

up80.online by up80.online
October 21, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
पॉवर प्लांट

बिजली (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, संभल/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के आवास और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खां के कार्यालय में बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संभल में बिजली चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम ने समाजवादी पार्टी के नेता अकीलुर्रहमान खां के आवास पर छापा मारा था। बिजली चोरी करते पकड़े गए उनके बेटे आमिर अकील के खिलाफ विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी और करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

संभल जिले की सदर तहसील में विद्युत विभाग बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है, शनिवार को संभल के सरायतरीन इलाके में बिजली चोरी की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे के घर पर छापा मारा गया। चेकिंग में मीटर से छेड़छाड़ मिली और मीटर नो डिस्प्ले पाया गया। कट लगाकर तथा अतिरिक्त केबिल जोड़कर दो एसी चलाये जा रहे थे। मीटर को कब्जे में लेकर पूर्व मंत्री के बेटे आमिर अकील पर 05 किलोवाट विद्युत चोरी की प्राथमिकी निरोधक थाना संभल में दर्ज करायी गयी। संभल में ही समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय में भी बिजली चोरी पायी गयी तथा अनाधिकृत रूप से बिजली के उपयोग के लिए अंडरग्राउंग केबल खींचकर दो फैक्ट्रियों में बिजली चोरी कराये जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।

रविवार को संभल टाउन में विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत मोहल्ला सरायतरीन क्षेत्र में डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विद्युत चोरी के कई प्रकरणों पर कार्यवाही की गयी। चेकिंग के दौरान पाया गया कि संभल के समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय में कोई अधिकृत कनेक्शन नहीं था। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खान केे समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर की जाँच में 3,301 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पाई गई। मो. सलमान निवासी पीला खदाना निकट बिलाल मस्जिद के परिसर पर 2298 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पायी गयी, बिजली चोरी से फैक्ट्री में सींग की घिसाई कर आभूषण बनाने का कार्य किया जा रहा था। अशद निवासी पीला खदाना निकट बिलाल मस्जिद पर 2398 वाट के संयोजित भार की डायरेक्ट विद्युत चोरी पायी गयी, बिजली चोरी से हड्डी आदि घिसाई का कार्य किया जा रहा था। अनाधिकृत रूप से स्वयं उपयोग कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यालय के परिसर से ही अंडरग्राउंड केबिल डालकर दोनों हैंडीक्रॉफ्ट फैक्ट्री में विद्युत का अवैध प्रयोग कर हड्डी व सींग की घिसाई का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त सभी प्रकरणों में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज़ खां, फैक्ट्री संचालक मो. सलमान, मो. अशद के विरूद्ध रविवार को विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

 

Previous Post

अमृत भारत स्टेशन योजना के 40.47 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा है बलिया रेलवे स्टेशन

Next Post

बहराइच हिंसा में नया खुलासा: भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
Next Post
बहराइच हिंसा में नया खुलासा: भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बहराइच हिंसा में नया खुलासा: भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

सामाजिक योद्धा

सामाजिक योद्धा: मंत्री-सांसद से ज्यादा इन युवा चेहरों को सम्मान देता है समाज

उपजिलाधिकारी ने मानी किसानों की मांग, इस तरह रुकेगी घटतौली

उपजिलाधिकारी ने मानी किसानों की मांग, इस तरह रुकेगी घटतौली

Recommended

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

14 hours ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online