• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बांसगांव का मामला पहुंचा चुनाव आयोग, रीकाउंटिंग की मांग

मतगणना में धांधली का आरोप

up80.online by up80.online
June 7, 2024
in यूपी, राजनीति
0
यूपी कांग्रेस

कांग्रेस का चुनाव चिन्ह्

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, गोरखपुर/ लखनऊ

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में हुए चुनाव की फिर से मतगणना कराने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कल गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मेल किया है।

मेल में बांसगांव लोकसभा सीट की सभी पांच विधानसभाओं की फिर मतगणना की मांग की गई है। देर शाम तक मेल का कोई जवाब नहीं आया था। इस बीच प्रत्याशी सदल प्रसाद को दिल्ली बुलाया गया था। वह दिल्ली के लिए निकले तो लखनऊ पहुंचने को कहा गया। सदल प्रसाद आज लखनऊ में हैं। लखनऊ में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात में रणनीति बनायी जाएगी।
चार जून को मतगणना के आखिरी चरण में सदल प्रसाद ने धांधली का आरोप लगाया था। उनके समर्थन में कांग्रेसियों ने आवाज उठानी शुरू की तो गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में कांग्रेसी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने- सामने हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को शांत कराया। इस बीच थोड़ी देर के लिए सदल प्रसाद बाहर निकले तो आरोप है कि उनके जाते ही कमलेश पासवान को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया।

विरोध में सदल प्रसाद ने पंत पार्क के सामने धरना शुरू कर दिया तो कांग्रेसियों ने विश्वविद्यालय के पोस्ट आफिस के सामने की सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद सभी जुलूस निकालने लगे तो पुलिस ने हटाया। बाद में सदल प्रसाद व अन्य कांग्रेसी बेतिया हाता स्थित सपा के कार्यालय पहुंचे। यहां रात 11:10 बजे राहुल गांधी ने सदल प्रसाद से बात की और पूरा प्रकरण जाना। उन्होंने कहा कि हर हाल में न्याय कराया जाएगा। इससे पहले शाम को दिल्ली से कांग्रेस नेताओं ने बांसगांव की प्रेक्षक से बात की थी और निष्पक्ष मतगणना कराने को कहा था।कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने कहा कि पार्टी के मार्गदर्शन में ही आगे की कार्रवाई करूंगा।

आशुतोष कुमार रावत की मेल आइडी से मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए मेल में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने प्रत्याशी सदल प्रसाद की ओर से लिखा है कि 67, लोकसभा क्षेत्र बांसगांव (सु) के आरओ मतगणना के दौरान सूचना प्रसारित करते वक्त चार बार मेरे पक्ष में पड़े तीन हजार से ज्यादा मत को दो सौ बता रहे थे। सूचना के तत्काल बाद मैंने मौके पर प्रति की मांग की, लेकिन नहीं दिया गया। बांसगांव विधानसभा की एक बूथ की गणना शेष है फिर भी अंतिम परिणाम सुना दिया गया। उनके सामने छह घंटे से लगातार बैठा रहा। गणना के दौरान फोन पर उन्हें कोई निर्देश दे रहा था। अपने प्रसारित संदेश का डाटा दर्जनों बार सुधार करवा रहे थे। इनकी मौजूदगी में मतगणना निष्पक्ष नहीं रही। पूरे संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में पड़े मत की फिर से मतगणना की मांग की जाती है।

Previous Post

सपा के बागी विधायकों की जायेगी सदस्यता, अखिलेश यादव घर वापसी के मूड में नहीं

Next Post

बेल्थरारोड के मतदाताओं ने रविंद्र कुशवाहा के विजय रथ को रोका, पैतृक क्षेत्र के लोगों ने भी नहीं दिया साथ

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
रविंद्र कुशवाहा

बेल्थरारोड के मतदाताओं ने रविंद्र कुशवाहा के विजय रथ को रोका, पैतृक क्षेत्र के लोगों ने भी नहीं दिया साथ

India alliance

पोस्टल बैलेट से वोटिंग में 47 सीटों पर 'इंडिया' गठबंधन आगे

BJP

योगी सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री फिसड्‌डी साबित हुए, अपने ही क्षेत्र में नहीं खिला सके कमल

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

2 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 day ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online