• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

छप्पर में रहने को मजबूर हैं अमर शहीद खर बियार के परिजन, 1942 में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी ने दी थी प्राणों की आहुति

up80.online by up80.online
August 29, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी
0
शहीद खर बियार

चरौंवा गांव: छप्पर में रहने को मजबूर है अमर शहीद खर बियार के परिजन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

चरौंवा गांव: अमर शहीद के परिजन एक आवास के लिए भटक रहे हैं

यूपी80 न्यूज, बलिया

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद खर बियार Khar Biyar के परिजन छप्पर में रहने को मजबूर हैं। उनका परिवार एक आवास के लिए भटक रहा है। गरीबों को घर देने की प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन बलिया के बेल्थरारोड तहसील में अधिकारियों की पोल खोल रहा है। ग्राम प्रधान भी मानते हैं कि क्रांतिकारी का परिवार गंवई राजनीति के चलते एक आवास के लिए भटकने को मजबूर हैं।

देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बागी बलिया के बेल्थरारोड तहसील के चरौंवा गांव के अमर शहीदों की एक अहम भूमिका रही है। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रत्येक वर्ष चरौंवा स्थित 25 अगस्त को शहीद स्तंभ पर एक  कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

चरौंवा क्रांति स्मारक
चरौंवा क्रांति स्मारक

इन अमर शहीदों में शामिल महान क्रांतिकारी खर बियार के पौत्र दिनेश बियार आज भी एक अदद छत के लिए अपने परिवार के साथ भटक रहे हैं। दिनेश बियार का कहना है कि हमारे बाबा ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बावजूद इसके हमारा परिवार आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि जब मेरे दोनों बच्चे पुत्री अनु (19 वर्ष) व पुत्र अरविंद (17 वर्ष) काफी छोटे थे, तभी मेरी पत्नी का निधन हो गया। अपनी टूटी-फूटी मड़ई में ही रह कर मैंने मजदूरी कर उनका पालन पोषण किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना की जब शुरुआत हुई तो लगा कि मुझे भी आवास योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन आज भी एक छत के लिए भटकना पड़ रहा है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

गंवई राजनीति के चलते नहीं मिला आवास:

गांव के वर्तमान प्रधान देवेन्द्र यादव ने बताया कि वर्ष 2020 में आवास के लिए 722 लोगों की लिस्ट बनाई गई थी। जिसमें इनका नाम भी शामिल था, परन्तु गंवई राजनीति के चलते अंत में जारी 169 लोगों की लिस्ट से इनका नाम विलुप्त कर दिया गया। आश्चर्य जताया कि जहां सरकार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है, वहीं एक शहीद के परिवार को एक घर के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के दरियापुर स्थित मणिन्द्रनाथ इंटर कॉलेज का मैं प्रबंधक भी हूं जहां मेरे द्वारा दिनेश बियार के पुत्र की शिक्षा का नि: शुल्क प्रबंध किया गया है।

बता दें कि बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील के चरौंवा गांव में जन्मे खर बियार पुत्र स्व0 धनई 1942 की ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान बलिया जिले की जनता ने जब ब्रितानिया हुकूमत से सत्ता छीन कर स्वराज की स्थापना कर लिया था, तो बलिया जिले पर पुनः ब्रिटिश साम्राज्य की सत्ता स्थापित करने के लिए कैप्टन मूर के नेतृत्व में पहुंची ब्रिटिश फौज के मशीन गन की गोलियों का प्रतिकार अपने लाठी और बांस की बनी खचिया से किया था। 25 अगस्त 1942 को चरौवां गांव में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए क्रांतिकारी मंगला सिंह, खर बियार, मकतुलिया मालिन, शिव शंकर सिंह शहीद हो गए। इस घटना के बाद कांग्रेस ने फिरोज गांधी के नेतृत्व में चरौंवा गांव में एक कमेटी भेजी थी। बताया जाता है कि गांव की हृदय विदारक स्थिति को देखकर फिरोज गांधी भी रो पड़े थे।

Previous Post

देश में पहली बार 473 लावारिस शवों का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित

Next Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे छात्रों की तबियत बिगड़ी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Yuva Manch

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे छात्रों की तबियत बिगड़ी

suicide

भयावह स्थिति: वर्ष 2021 में देश में सर्वाधिक 37751 दिहाड़ी मजदूरों ने की आत्महत्या

कुश्ती, अमौली

चांदपुर में विराट दंगल का आयोजन, नेपाल के पहलवान लकी थापा ने सुर्खियां बटोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online