• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

देश में पहली बार 473 लावारिस शवों का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित

up80.online by up80.online
August 29, 2022
in अन्य राज्य
0
अस्थि कलश

देश में पहली बार 473 लावारिस शवों का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

तमसा से शुरू ‘अस्थि कलश यात्रा’ का गंगा किनारे स्थित मारकंडे धाम पर हुआ समापन, सर्वसहाय फाउंडेशन ने समाजसेवी डॉ.पीएन सिंह को किया सम्मानित

यूपी80 न्यूज, मऊ

दिल में हमने ठान लिया है,

जीवन का मकसद जान लिया है।

मानवता को पहचान लिया है,

समाज सेवा ही धर्म हमने मान लिया है।

यह पंक्ति मऊ Mau के समाजसेवी डॉ.पीएन सिंह पर पूरी तरह से बैठती है। डॉ.पीएन सिंह के भगीरथ प्रयास से 473 लावारिस लाशों Unclaimed dead bodies का अस्थि कलश एक ट्रक पर एकत्रित करके उसका वैदिक मंत्रोचार के साथ मारकंडेय धाम स्थित गंगा Ganga River की अविरल धारा में विसर्जित किया गया। मऊ के तमसा Tamsa River तट से यह अस्थि कलश यात्रा शुरू की गई थी।

अस्थि कलश
देश में पहली बार 473 लावारिस शवों का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित

भारत में पहली बार हुए इस प्रकार के अस्थि कलश यात्रा का यह दृश्य अपने आप में अलग और ऐतिहासिक था। पूरे भारत में अब तक एक साथ 473 अस्थि कलश को पहली बार गंगा में विसर्जित किया गया।

शनिवार को जिला चिकित्सालय मऊ परिसर के देवाश्रम के लाश घर में संरक्षित लावारिस शवों के अस्थि कलशों की गंगा विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ।  संरक्षित 473 अस्थि कलश का पुरोहित कन्हैया पाण्डेय द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री नाथ बाबा मठ रसड़ा बलिया के महंथ कौशलेन्द्र गिरी जी महाराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो तिरंगा तिराहा, मुंशीपुरा तिराहा, बालनिकेतन तिराहा होते पद यात्रा के रूप में भीटी चौक स्थित शिव मंदिर तक पहुंची‌।

अस्थि कलश विसर्जन यात्रा पर पूरे शहर में जगह जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर नमन् किया। यात्रा घंटा घड़ियाल, ढोल, नगाड़े बाजे घंट ध्वनियों के साथ प्रारम्भ हुई। भीटी से चार पहिया वाहनों द्वारा अस्थि कलश विसर्जन यात्रा श्री मार्कण्डेय महादेव मन्दिर कैथी के समीप गंगा घाट पहुंची, जहाँ समस्त 473 अस्थि कलशों को देवाश्रम के पदाधिकारीयों सहित अन्तिम संस्कार दल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गंगा में विसर्जित किया गया।

अस्थि
मऊ: सर्वसहाय फाउंडेशन ने समाजसेवी डॉ.पीएन सिंह को किया सम्मानित

डॉक्टर पी एन सिंह के मऊ में लाश घर की स्थापना और 473 लावारिस लाश के अस्थि कलश को पवित्र रूप से गंगा में विसर्जित करने के इस नेक काम की सर्वसहाय फाउंडेशन के फाउंडर प्रमोद कुमार ने सराहना की है और फाउंडेशन के सदस्य सुनील कुमार दूबे सोनू, सुमंत कुमार, आनन्द कुमार, रमेश कुमार, अभितोष तिवारी को भेज कर मऊ से अस्थि कलश यात्रा रवाना होने से पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट मुन्ना दूबे के हाथों स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

पद यात्रा में दिनेश सिंह, डा. ओपी सिंह, हरिद्वार राय, आलोक राय, बुद्धिमान विश्वकर्मा, नमो नारायण सिंह, दयाराम यादव, डा. आशुतोष राय, सर्वेश राय, राम नाथ राम, अमरेश, मालक यादव, राजेश सिंह गुड्डू, धीरेन्द्र सिंह डी. के., जय राम यादव, राज जायसवाल, अजीत विश्वकर्मा, अभिषेक प्रकाश सेंगर, आशा सिंह, लीलावती देवी, कुमारी अक्षरा सेंगर, लल्लन, सौरभ मद्धेशिया, संतोष बरनवाल, अभिषेक खंडेलवाल, गुड्डू सिंह, राजेंद्र राजभर, चंद्र प्रकाश सिंह “चन्नर”, मुकेश, देवी सिंह, शिव शंकर सिंह, हरीश सिंह, अमरजीत चौधरी, रमेश बरनवाल, हरिश्चन्द मद्धेशिया सहित देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह सम्मिलित रहे।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर
Previous Post

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के इशारे पर यादव व मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे गए

Next Post

छप्पर में रहने को मजबूर हैं अमर शहीद खर बियार के परिजन, 1942 में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी ने दी थी प्राणों की आहुति

up80.online

up80.online

Related Posts

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
शहीद खर बियार

छप्पर में रहने को मजबूर हैं अमर शहीद खर बियार के परिजन, 1942 में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी ने दी थी प्राणों की आहुति

Yuva Manch

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे छात्रों की तबियत बिगड़ी

suicide

भयावह स्थिति: वर्ष 2021 में देश में सर्वाधिक 37751 दिहाड़ी मजदूरों ने की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

4 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

1 day ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online