• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

निर्मला सीतारमण के बजट में किसानों व आयकरदाताओं के लिए बड़ी छूट का दावा

मधुबनी साड़ी पहन कर बजट पेश करने पहुंचीं वित्त मंत्री, बिहार का लिया 9 बार नाम

up80.online by up80.online
February 1, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Budget

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/नई दिल्ली

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 50.65 लाख करोड़ का पेश किया। बजट में सर्विस करने वालों को लिए 12.75 लाख तक की आय को ट्रैक्स फ्री करने व किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की बड़ी घोषणा की गई है।

केंद्र सरकार के इस बजट को अगले चार दिनों बाद दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली की 3.38 करोड़ की आबादी में से 40 लाख लोग टैक्स भरते हैं।

सर्विस करने वालों के लिए सलाना 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट:

देखें स्लैब:

0 से 4 लाख तक- शून्य

4 से 8 लाख तक- 5%

8 से 12 लाख तक- 10%

दूसरे व तीसरे स्लैब के टैक्स सरकार 87ए के तहत माफ कर देगी। इसके अलावा 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा।

इसके अलावा अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का IT रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। पहले यह लिमिट 2 साल थी।

बुजुर्गों के लिए छूट:

बुजुर्गों को एफडी पर मिलने वाले 50 हजार ब्याज पर टीडीएस नहीं

बुजुर्गों के लिए:

टैक्स में डबल छूट पर टीडीएस नहीं लगाया जाता था। अब इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। अब बुजुर्गों को एक लाख के ब्याज पर टीडीएस नहीं देना पड़ेगा।

महिलाओं के लिए घोषणा:

देश में 5 लाख एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं पहली बार उद्यमी बनी हैं। उन्हें अगले 5 साल में 2 करोड़ तक का टर्म लोन दिया जाएगा।

किसानों के लिए घोषणा:

पंचायत स्तर पर स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी। इससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा।

किसान क्रेडिट कार्ड KCC की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की घोषणा।

डेयरी व मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।

दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए अगले 6 साल का मिशन निर्धारित। इसके तहत नेफेड और दूसरी केंद्रीय एजेंसियां किसानों से अगले 4 साल तक दाल की खरीद करेंगी।

कैंसर की रोकथाम के लिए घोषणा:

कैंसर जैसी भयावह बीमारी की रोकथाम के लिए अगले 3 सालों में सभी जिला अस्पतालों में 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनाएगी।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वालों को मिलेगा आईकार्ड:

एक करोड़ जीआईजी वर्कर्स अर्थात फूड डिलीवरी करने वाले, कैब चलाने वाले और ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले वर्कर्स को आईकार्ड दिए जाएंगे। इनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इन्हें पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

बिहार पर मेहरबान:

वित्तमंत्री सीतारमण ने अपने भाषण में 9 बार बिहार का जिक्र किया। सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बिहार की मधुबनी साड़ी पहनी थी। उन्होंने बिहार राज्य के लिए मखाना बोर्ड बनाने सहित कई घोषणाएं की। गौरतलब है कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

बिहार के लिए विशेष घोषणाएं:

सीतारमण ने बिहार में मखाना बोर्ड, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना, आईआईटी पटना का विस्तार, तीन एयरपोर्ट व पश्चिमी कोसी नहर परियोजना जैसी बड़ी घोषणाएं की।

विकसित भारत का रोडमैप है बजट: सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2025-26 का बजट विकसित भारत का रोडमैप है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की आवाज पर तेजी से काम करने के लिए जानी जाती है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित यूपी की 10 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

पढ़ते रहिए: जीवन जीने की कला है विपश्यना

Previous Post

दिवंगत टीवी कलाकार अमन जायसवाल को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस शगुन सिंह

Next Post

निर्मला ताई के बजट पर बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा?

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
मायावती

निर्मला ताई के बजट पर बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा?

UP politics

बिना परमीशन अब नहीं लगा सकेंगे सबमर्सिबल पम्प

वरिष्ठ पत्रकार रोशन जायसवाल के पुत्र का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

वरिष्ठ पत्रकार रोशन जायसवाल के पुत्र का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

1 day ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

13 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online