14 वर्षीय शालू वर्मा की चहुंओर हो रही तारीफ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भेजा शुभकामना संदेश
यूपी80 न्यूज, अयोध्या
शिक्षिका को गुंडे से बचाने वाली अयोध्या Ayodhya की 14 वर्षीय बेटी शालू वर्मा Shalu Verma की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। हो भी क्यों न ! शालू ने महिलाओं के लिए बहादुरी का मिसाल जो पेश किया है। शालू ने महिला शिक्षिका निधि सिंह की जान बचाने के लिए गुंडे से भीड़ गई और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। शालू वर्मा की इस बहादुरी का कायल पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel भी हैं। अनुप्रिया पटेल ने शालू वर्मा को बधाई देते हुए उसे महिलाओं एवं बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
बता दें कि 17 जुलाई को अयोध्या Ayodhya के गोसाईंगंज क्षेत्र के राजापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने जा रही शिक्षिका निधि सिंह Nidhi Singh पर एक गुंडे ने जानलेवा हमला कर दिया, उसने शिक्षिका बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस दौरान शालू Shalu ने बहादुरी का परिचय देते हुए गुंडा से भीड़ गई। बेटी ने पास पड़े बांस से गुंडे का सामना किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।
शालू ग्राम तारडीह रामपुर भगन की रहने वाली है। उसके पिता राम प्रकाश वर्मा हैं और शालू अपने ननिहाल राजापुर गांव में रहती है। शुक्रवार को शालू अपने नाना के साथ खेत में गई थी, तभी शिक्षिका के शोर मचाने पर खेत में गड़ा बांस को लेकर दौड़ी और गुंडे पर हमला किया। शालू के हमला से गुंडा घबड़ा गया और अपनी मोटर साइकिल लेकर भाग गया। और इस तरह शिक्षिका निधि सिंह की जान बची।
अपना दल (एस) Apna Dal (S) ने सरकार से बहादुर बेटी को पुरस्कृत करने की मांग की है। अयोध्या Ayodhya स्थित साकेत महाविद्यालय Saket College के पूर्व छात्र नेता रहे लखनऊ हाईकोर्ट के एडवोकेट नंद किशोर पटेल बिटिया की तारीफ करते हुए कहते हैं कि शालू बिटिया को पटेल प्रगति समिति, फैजाबाद सम्मान करेगी और उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार भी इस बहादुर बेटी को पुरस्कृत करेगी।
















