• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अपनी कमियों को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल को फंसा रही है पुलिस: कांग्रेस

up80.online by up80.online
July 21, 2020
in यूपी, राजनीति
0
anoop patel

कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल को फंसाने की साजिश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पीड़िता के परिवार और मीडियाकर्मियों तक को पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा है: वीरेंद्र चौधरी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकभवन के सामने अमेठी की दो महिलाओं द्वारा आत्मदाह किए जाने की घटना पर सोची समझी रणनीति के तहत योगी सरकार साजिशन कांग्रेस पार्टी और उसके प्रवक्ता का नाम घसीट रही है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल को साजिश में फंसाने का काम योगी आदित्यनाथ की पुलिस कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही।

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अमेठी से आई दो महिलाओं का लोकभवन के सामने आत्मदाह के प्रयास में कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। आत्मदाह मामले में कांग्रेस की संलिप्तता पुलिस द्वारा गढ़ा गया झूठ है।

घटना के दिन पीड़िता की कांग्रेस प्रवक्ता से नहीं हुई मुलाकात:

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि घटना वाले दिन या उसके आसपास पीड़िता की अनूप पटेल से मुलाकात नहीं हुई और न ही फोन पर बात हुई। प्रदेश की ध्वस्त हो चली कानून व्यवस्था का ठीकरा योगी सरकार कांग्रेस के ऊपर फोड़ कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहती है।

पीड़िता के परिवार व मीडियाकर्मियों को पीड़िता से दूर रखा जा रहा है:

वीरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार और मीडियाकर्मियों तक को पुलिस पीड़िता से मिलने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता को धमका कर मनमाना बयान दिलवा रही है, ताकि कांग्रेस को बदनाम किया जा सके।

वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि किसी भी पीड़ित को अपनी पीड़ा बयां करने व न्याय पाने के लिए गुहार लगाना उसका नागरिक अधिकार है। उसी के तहत आत्मदाह करने वाली पीड़िता विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय पर गई थी, जिसमें अनूप पटेल ने पीड़िता को मीडिया में अपनी व्यथा रखने में मदद की थी, जो किसी भी तरह से गैर कानूनी नहीं है।

पढ़ते रहिए www.up80.online विपक्ष पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

जनता की सेवा की बजाय लूडो खेल रही हैं स्मृति ईरानी:

विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी लॉकडाउन में जनता की सेवा करने की बजाय लूडो और अंताक्षरी खेल रही थीं। अब उनके क्षेत्र में सत्ता संरक्षण में अपराध इतना बढ़ गया कि जनता आत्मदाह को मजबूर है। स्मृति ईरानी आखिर कहां गायब हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी गलती मानते हुए थाने के दरोगा को सस्पेंड भी किया है। फिर ये बिना सिर पैर की साजिश क्यों रच रही है? उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि 9 मई को साफिया की पुत्री गुड़िया दबंगों पर एफआईआर दर्ज कराती है और 13 मई को दबंगों द्वारा गुड़िया सहित अन्य पर फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। 4 जुलाई को डीआईजी, आईजी, डीजीपी एवं मुख्यमंत्री सहित सभी से न्याय के लिए प्रार्थना करती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विधानसभा के गेट नंबर 3 पर आत्मदाह के बाद प्रशासनिक कमी को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता को फंसाने की भाजपा साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से मदद मांगता है। उसके दफ्तर जाता है, यह एक सामान्य सी बात है।

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।
Previous Post

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को मिली होम आइसोलेशन की मंजूरी

Next Post

पानी से सस्ता दूध, किसानों ने शुरू किया ‘दूध बंद आंदोलन’, एआईकेएससीसी का मिला समर्थन

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
milk

पानी से सस्ता दूध, किसानों ने शुरू किया ‘दूध बंद आंदोलन’, एआईकेएससीसी का मिला समर्थन

journalist

विक्रम जोशी की मौत, राहुल गांधी ने कहा- “वादा था राम राज्य का, दे दिया गुंडाराज”

journalist

विक्रम जोशी के परिजनों को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दी जाए: एनयूजे-इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online