• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, April 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को मिली होम आइसोलेशन की मंजूरी

up80.online by up80.online
July 21, 2020
in बड़ी खबर, यूपी
0
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

योगी सरकार: 10 दिनों का होगा होम आइसोलेशन, स्वास्थ्य अधिकारियों को रोजाना देनी होगी स्वास्थ्य रिपोर्ट

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

यदि आप कोरोना संक्रमण के बगैर लक्षण मरीज हैं तो आप होम आइसोलेशन में भी रह सकते हैं। बशर्ते कि आपको नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। योगी सरकार ने इस तरह के कोरोना संक्रमित मरीजों को शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने इस बाबत बकायदा गाइडलाइन  का शासनादेश भी जारी कर दी है। ऐसे मरीज 10 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। गाइडलाइन के अनुसार रोगी की देखभाल करने वाले को भी नियमों का पालन करना होगा। खास बात यह है कि मरीज को होम आइसोलेशन की मंजूरी डॉक्टर द्वारा लेनी होगी।

मरीज के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करनी होगी और उसका लगातार तापमान नापते रहना होगा। यदि तापमान ज्यादा होता है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल सूचित करना होगा।

 मरीज के लिए यह है शर्त:

होम आइसोलेशन में रोगी को थ्री लेयर मास्क पहनना होगा। हर आठ घंटे में मास्क को बदलना होगा।

रोगी के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था करनी होगी

रोगी को घर के बुजुर्ग एवं अन्य गंभीर मरीजों से दूर रखना होगा।

मास्क को रोगी सोडियम हाइपोक्लोराइट विलयन से साफ करेगा।

जल की पर्याप्ता मात्रा बनाए रखने के लिए तरल भोजन लेना होगा।

हाथों को बार-बार 40 सेकेंड तक धोना होगा। इसके लिए एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का यूज करना होगा।

रोगी की पर्सनल चीजें किसी से साझा नहीं की जाएंगी

कमरे की फर्श और रोगी के संपर्क में आने वाली चीजों की एक परसेंट सोडियम हाइपोक्लोराइट से साफ करना होगा।

रोगी को रोजाना अपने शरीर का तापमान नापना होगा और स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों व कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा।

मरीज की देखभाल करने वाले व्यक्ति के लिए दिशा-निर्देश:

व्यक्ति को सदैव थ्री लेयर मास्क पहनना होगा और गंदा व गीला होने पर मास्क को तत्काल बदलना होगा।

अपने चेहरे, नाक व मुंह को नहीं छुएगा।

रोगी को छूते समय डिस्पोजल ग्लव्स का प्रयोग करना होगा।

रोगी की पर्सनल चीजों को साझा नहीं करेगा

रोगी को उसके कमरे में ही भोजन दिया जाएगा

रोगी या रोगी के आसपास की वस्तुएं छूने के बाद तुरंत वह अपने हाथों को ठीक से धोएगा।

हाथों को सुखाने के लिए डिस्पोजल पेपर या तौलिया का प्रयोग करेगा।

रोगी के प्रयोग किए गए बर्तनों को ग्लव्स पहनकर साबुन से धोना होगा।

रोगी द्वारा प्रयोग की गई वस्तुओं को धोने अथवा साफ करते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें

रोगी की देखभाल करने वाला व्यक्ति भी नियमित तौर पर अपने शरीर का तापमान चेक करेगा और किसी तरह की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को तुंरत सूचित करेगा।

 इन शर्तों को भी मानना होगा:

रोगी के निवास पर स्वयं को आइसोलेट करने और परिजनों को क्वारंटाइन करने की सुविधा हो। घर में कम से कम दो शौचालय हो।

यदि रोगी एचआईवी, कैंसर अथवा अंग प्रत्यारोपण कराया है तो उसे होम आइसोलेशन की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

होम आइसोलेशन के मरीज को एक किट रखनी होगी। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लव्स, सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुएं होंगी।

रोगी की 24 घंटे देखभाल करने वाला एक व्यक्ति होना चाहिए और उस व्यक्ति को डॉक्टरों के बीच संपर्क अनिवार्य है।

मरीज अथवा उसका देखभाल करने वाले व्यक्ति को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा ‘आइसोलेशन एप मरीज’ को भी मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा।

मरीज को रोजाना जिला सर्विलांस अधिकारी को जानकारी देनी होगी।

मरीज को होम क्वारंटाइन के लिए लिखित में शपथ पत्र देना होगा।

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।
Previous Post

इन अध्यादेशों से किसानों की स्थिति होगी दयनीय, आत्महत्याएं बढ़ेंगी

Next Post

अपनी कमियों को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल को फंसा रही है पुलिस: कांग्रेस

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
anoop patel

अपनी कमियों को छुपाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल को फंसा रही है पुलिस: कांग्रेस

milk

पानी से सस्ता दूध, किसानों ने शुरू किया ‘दूध बंद आंदोलन’, एआईकेएससीसी का मिला समर्थन

journalist

विक्रम जोशी की मौत, राहुल गांधी ने कहा- “वादा था राम राज्य का, दे दिया गुंडाराज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

6 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

8 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online