• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

अति पिछड़ों व दलितों के सहारे पश्चिम को सहेजने में जुटी भाजपा

up80.online by up80.online
June 21, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कृषि कानूनों का हो रहा विरोध; एससी-एसटी आयोग UP SC/ST Commission, ओबीसी आयोग State Commission for backward classes, पिछड़ा मोर्चा BJP OBC Cell इन सभी के अध्यक्ष पश्चिम से बनाए गए हैं

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

किसान आंदोलन Farmers protest, जाटों Jat व गुर्जरों Gurjar  को नजरअंदाज करने की वजह से पश्चिम में खोती जमीन को वापस पाने के लिए बीजेपी अब अति पिछड़ों और दलितों पर दाव लगा रही है। हाल ही में भाजपा ने एससी-एसटी आयोग UP SC/ST Commission और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग State Commission for Backward Classes के चेयरमैन का पद पश्चिम की झोली में डाला है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग मोर्चा BJP OBC Cell के अध्यक्ष का पद भी पश्चिम के खाते में गया है।

बता दें कि तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गहरी नाराजगी है। इसके अलावा मार्शल कौम कही जाने वाली पश्चिम की जाट और गुर्जर बिरादरी को केंद्र व प्रदेश में उचित प्रतिनिधित्व न देने का भी असर पश्चिम में देखा जा रहा है। पश्चिम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक का विरोध गांवों में हो रहा है। चूंकि प्रदेश की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भी पश्चिम में रहती है। इसके अलावा पश्चिम में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन एवं भीम आर्मी द्वारा भाजपा का लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए भाजपा धुव्रीकरण एवं अति पिछड़ों के अलावा गैर जाटव समाज को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

पढ़ते रहिए www.up80.online दो साल बाद भाजपा को आई पिछड़ों की याद, जसवंत सिंह सैनी बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

पश्चिम को दी जा रही तरजीह:

आयोगों में प्राथमिकता:

बता दें कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन सहारनपुर निवासी जसवंत सिंह सैनी को बनाया गया है। इनके अलावा पश्चिम से 7 अन्य सदस्यों को आयोग में शामिल किया गया है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग का अध्यक्ष भी आगरा के डॉ.राम बाबू हरित को बनाया गया है। इनके अलावा संभल की साध्वी गीता प्रधान, अलीगढ़ के ओमप्रकाश नायक, मथुरा के श्याम अहेरिया, को भी टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि पेशे से चिकित्सक डॉ.रामबाबू हरित आगरा के डिप्टी मेयर एवं आगरा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं। राजनाथ सिंह सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी रहे। इन्होंने 1989 में भाजपा से सभासद से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।

मोर्चों में भी प्राथमिकता:

इसी तरह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गाजियाबाद निवासी पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप एवं युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष फरूर्खाबाद के प्रांशुदत्त द्विवेदी को बनाया गया है। निषाद समाज से आने वाले नरेंद्र कश्यप दो बार बसपा से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा 2010-2016 तक राज्य सभा सांसद रहें। नरेंद्र कश्यप लगातार पिछड़ा वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं। इनके अलावा बुलंदशहर निवासी अमित बाल्मीकि को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

नोएडा निवासी किसान नेता दुष्यंत नागर कहते हैं,

“पश्चिम में भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है। ओबीसी की प्रमुख जातियां कृषि कार्य करती हैं और इन समाज के लोग पिछले 8 महीने से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर धरना पर बैठे हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इन्हें नजरअंदाज कर रही है। पश्चिम का हर वर्ग का किसान कृषि कानून का विरोध कर रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों निकाली गई भर्तियों में भी दलित व पिछड़ा वर्ग के युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दी गई। केंद्र व प्रदेश की कैबिनेट में भी पिछड़ी जातियों को नजरअंदाज किया गया है। ऐसे में इसका खामियाजा तो भाजपा को भुगतना पड़ेगा। भाजपा को इसका आभास हो गया है, इसलिए आईवाश कर रही है।”

पढ़ते रहिए www.up80.online यदि ओबीसी की जाति-जनगणना नहीं हुई तो 2021 की जनगणना का होगा विरोध: ओबीसी महासभा

Previous Post

लेफ्टिनेंट देवाशीष वर्मा ने देश में कुर्मी समाज का नाम रोशन किया : नरेंद्र

Next Post

दिल्ली यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हुईं

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
Bihar

दिल्ली यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हुईं

Varanasi

वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा की चंदा यादव को टक्कर देंगी भाजपा की पूनम मौर्या

CM Yogi

सीएम बनने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

4 years ago
UP politics

आजमगढ़: सिरफिरा आशिक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

4 years ago
Union Minister Ram Vilas Paswan

मोम लगे मिलावटी सेब का शिकार हुए केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online