• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा की चंदा यादव को टक्कर देंगी भाजपा की पूनम मौर्या

up80.online by up80.online
June 21, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Varanasi

पंचायत अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में पूनम मौर्या बनाम चंदा यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

37 दिन पहले पार्टी में शामिल हुईं पूनम मौर्या Poonam Maurya को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, इनके ससुर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा Akhil Bharatiya Kushwaha Mahasabha के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं

यूपी80 न्यूज, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी Varanasi में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दो महिलाएं आमने सामने आ गई हैं। भाजपा ने यहां से पूनम मौर्या Poonam Maurya को प्रत्याशी घोषित किया है तो समाजवादी पार्टी Samajwadi Party की तरफ से चंदा यादव Chanda yadav मैदान में हैं। पूनम मौर्या महज 37 दिन पहले पार्टी में शामिल हुईं हैं। इनके ससुर मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

पूनम मौर्या ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक से सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया है। पिछले महीने 14 मई को भाजपा में शामिल होने के साथ ही उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा था।

पढ़ते रहिए www.up80.online जिला पंचायत अध्यक्ष: अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बलिया और चेखूर पांडेय सोनभद्र से सपा उम्मीदवार

क्षेत्रीय पार्टियां व निर्दलियों की महत्वपूर्ण भूमिका:

वैसे तो वाराणसी में सर्वाधिक सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती है। लेकिन भाजपा यहां पर सपा के बागियों एवं निर्दलियों के सहारे पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी एंटी बीजेपी लहर को भुनाने में जुटी हुई है। यहां पर अपना दल एस, बसपा, कांग्रेस, सुभासपा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

वाराणसी में हर वर्ग को साधने की रणनीति:

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा हर वर्ग को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। परंपरागत मतदाताओं के अलावा पिछड़ी जातियों को भी साधने की रणनीति पर काम हो रहा है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल यहां से मेयर रह चुके हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर यहीं से आते हैं। सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के एक विधायक नील रतन पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ.नरेंद्र पटेल यहां से आते हैं। पार्टी ने अब मौर्या समाज पर दाव लगाया है। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी चंदा यादव को मैदान में उतारकर लड़ाई रोचक बना दिया है। चंदा यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव की पत्नी हैं।

वाराणसी में पार्टीवाइज जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति:

समाजवादी पार्टी – 14

भाजपा       – 8

बसपा       – 5

कांग्रेस      – 5

अपना दल एस – 3

सुभासपा   – 1

आप     – 1

अन्य    – 3

पढ़ते रहिए www.up80.online पंचायत चुनाव: केशरी देवी पटेल बनाम रेखा सिंह का दौर समाप्त, भाजपा से डॉ.वीके सिंह और सपा से मालती यादव उम्मीदवार

Previous Post

दिल्ली यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हुईं

Next Post

सीएम बनने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
CM Yogi

सीएम बनने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी

PM Modi

यूपी से ये चेहरे मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

NISHAD Party

डॉ.संजय निषाद की शर्त-2022 में निषाद पार्टी से हो उपमुख्यमंत्री का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online