• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

यदि ओबीसी की जाति-जनगणना नहीं हुई तो 2021 की जनगणना का विरोध होगा: ओबीसी महासभा

up80.online by up80.online
June 20, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Caste Census

ओबीसी की जाति-जनगणना की मांग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ओबीसी की जाति जनगणना की मांग को लेकर वेबीनार का आयोजन

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“यदि ओबीसी की जाति-जनगणना नहीं हुई तो  2021 की जनगणना का विरोध होगा।“ ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित ओबीसी की जाति जनगणना सीरीज के तीसरा वेबीनार (शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण के साथ खिलवाड़ विषय पर केंद्रित रहा) के दौरान यह मांग की गई। वेबिनार  की अध्यक्षता महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक एक्टिविस्ट नागेश चौधरी ने की। प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर लक्ष्मण यादव और लोकसभा टीवी चैनल के पत्रकार राजेश्वर जायसवाल ने संबोधित किया। साथ ही पूर्व आईएएस राकेश वर्मा के साथ जेएनयू के पूर्व छात्र नेता, ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट फोरम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल मीडिया के प्रमुख डॉ अनूप पटेल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Cast census 2021
जातिगत जनगणना की मांग को लेकर शुरू हुआ अभियान

डॉ.अनूप पटेल ने कहा कि आज के वेबिनार के दौरान भारत में सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन में ओबीसी वर्ग के नायकों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि 1980 में बीपी मंडल के नेतृत्व में मंडल कमीशन का गठन किया गया। मंडल कमीशन में पिछड़े वर्ग के हितों के लिए कई सारी सिफारिशें सरकार को सौंपी। लेकिन केंद्रीय सरकार ने मंडल कमीशन की केवल 2 सिफारिशें ही लागू की। इसके तहत केंद्रीय नौकरियों में 27 परसेंट ओबीसी के लिए आरक्षण व शिक्षण संस्थानों में ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 27 परसेंट आरक्षण। उन्होंने कहा कि 1990 में मंडल कमीशन आने के बाद जैसे ही राजनैतिक सामाजिक चेतना फैल रही थी, वैसे ही आरक्षण विरोधी ताकतें कमंडल का राग छेड़ दिया। परिणामस्वरूप ओबीसी वर्ग अपना खुद का नुकसान कर बैठा।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

ओबीसी की वर्तमान स्थिति:

डॉ.अनूप पटेल कहते हैं कि 2020 के आंकड़ों के अनुसार 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यदि ओबीसी वर्ग के शिक्षकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो केवल 9 ओबीसी वर्ग के प्रोफेसर कार्यरत हैं, जबकि 260 पद खाली हैं। इसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के 544 पदों में सिर्फ 31 पदों पर ओबीसी वर्ग के शिक्षक कार्यरत हैं और 513 पद रिक्त हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2178 पदों में मांत्र 1267 पद भरे गए हैं और 911 पद खाली हैं। देश के किसी भी यूनिवर्सिटी में अभी तक ओबीसी वर्ग का कोई वीसी नहीं हुआ है। इसके अलावा मंडल कमीशन के लागू होने के साथ ही सुपर स्पेशलिटी संस्थानों में ओबीसी आरक्षण को डिबार कर दिया गया। यह ओबीसी वर्ग के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी थी।

Caste Census
डॉ.अनूप पटेल, कांग्रेस

इन कठिनाइयों से गुजर रहे हैं ओबीसी छात्र:

पीएचडी प्रोग्रामों में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की उपस्थिति भी नगण्य होती जा रही है।

-यदि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी इंटरव्यू देते हैं तो रिजल्ट में नॉट फाउंड सूटेबल का क्लाज लगा देते हैं और इस तरीके से शिक्षण संस्थानों से ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया जाता है।

-वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित न्यू एजुकेशन पॉलिसी से ओबीसी वर्ग को काफी नुकसान हेागा। निजीकरण को बढ़ावा देने से शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था पर कुठाराघात होगा।

-वर्तमान में ओबीसी कैटेगरी का कट ऑफ सामान्य वर्ग से ज्यादा आ रहा है, जो कि चिंता का विषय है। ऐसे में 50 परसेंट सामान्य वर्ग और 10 परसेंट आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का आरक्षण यानी 60 परसेंट आरक्षण देश के सवर्ण वर्गों के लिए अघोषित रूप से आरक्षित कर दिया गया।

ओबीसी वर्ग को आपस में लड़ाने का प्रयास:

डॉ.अनूप पटेल कहते हैं कि वर्तमान सरकार द्वारा देश में ओबीसी वर्ग को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ओबीसी आरक्षण को तीन भागों में विभाजित करने की योजना चल रही है। हालांकि जस्टिस रोहिणी कमीशन कई बार यह बता चुका है कि उसके पास आंकड़ों का अभाव है। आंकड़े तब आएंगे जब ओबीसी की जाति जनगणना होगी। इसलिए सबसे पहले ओबीसी महासभा की मांग है कि जब तक ओबीसी की जाति जनगणना नहीं होगी, तब तक जाति जनगणना के आंकड़े जारी ना की जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online पेड़ व जानवर की गिनती हो सकती है, तो फिर जातिगत जनगणना क्यों नहीं?

Previous Post

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में जगह नहीं मिलने पर रौनियार वैश्य समाज नाराज

Next Post

पंचायत चुनाव: केशरीदेवी पटेल बनाम रेखा सिंह का दौर समाप्त, भाजपा से डॉ.वीके सिंह तो सपा से मालती यादव उम्मीदवार

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Prayagraj

पंचायत चुनाव: केशरीदेवी पटेल बनाम रेखा सिंह का दौर समाप्त, भाजपा से डॉ.वीके सिंह तो सपा से मालती यादव उम्मीदवार

Army

लेफ्टिनेंट देवाशीष वर्मा ने देश में कुर्मी समाज का नाम रोशन किया : नरेंद्र

BJP

अति पिछड़ों व दलितों के सहारे पश्चिम को सहेजने में जुटी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online