• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

उम्र में 15 साल छोटे सिपाही संग फरार हुई भाजपा महिला नेता

पति का आरोप- घर से जेवर और नगदी भी ले गई

up80.online by up80.online
September 24, 2024
in यूपी, राजनीति
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, भदोही/लखनऊ

भदोही में भाजपा की  महिला नेता अपने घर में किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ भाग गई है। महिला नेता के दो बच्चे हैं। एक बीस साल की बेटी है और दूसरा सात साल का बेटा है। महिला नेता के पति भी भाजपा के नेता हैं। भाजपा नेता पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि घर से ढाई करोड़ के जेवर और नगदी लेकर उनकी पत्नी सिपाही के साथ फरार हुई है।

पति ने सिपाही पर पत्नी को फंसाने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि पत्नी की उम्र 45 साल है, जबकि सिपाही 30 साल का है। भाजपा नेता पति का कहना है कि दोनों का कोई मेल नहीं है, सिपाही केवल पैसों के लिए पत्नी को लेकर भागा है। उसकी हत्या भी कर सकता है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से शिकायत में भाजपा नेता ने कहा है कि एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था। सिपाही ने महिला नेता को अपने जाल में फंसा लिया। पति का आरोप है कि कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर सिपाही महिला नेता को ब्लैकमेल करने लगा।  धमकी दी कि मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। उन्होंने किराएदार सिपाही को अपने घर से निकाल दिया। पत्नी नहीं मानी,  समझाने का प्रयास किया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। पति ने कहा कि घर से निकाले जाने के बाद सिपाही रंजिश रखने लगा और षडयंत्र करने लगा।  रंजिश में उसने 28 अगस्त को महिला नेता को बहकाया और उसके साथ चली गई।

शिकायत के मुताबिक उस समय घर में कोई नहीं था, इसका फायदा उठाते हुए महिला घर से जाते समय दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नगद के साथ अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई। पति का कहना है कि पत्नी अपने साथ एक बच्चे को भी ले गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मामले में कुछ स्थानीय लोग मिले हैं। पहले भी सिपाही विनय तिवारी को घर पर किराएदार के तौर पर रहते हुए भी कई बार गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। थाने की मदद से सिपाही को मकान से बाहर निकाला गया था।

Previous Post

सांकेतिक हड़ताल के दौरान निलंबित बिजलीकर्मियों की जल्द हो बहाली

Next Post

नगर पंचायत ओबरा में भ्रष्टाचार, लोगों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
नगर पंचायत ओबरा में भ्रष्टाचार,  लोगों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

नगर पंचायत ओबरा में भ्रष्टाचार, लोगों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पॉवर प्लांट

बिजली महकमे के संविदा कर्मियों के साथ नाइंसाफी, वेतन के लिए करना पड़ता है इंतज़ार

Indian Train

प्रयागराज रेलवे मंडल के 79 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

1 week ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online