यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी BJP 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव जेपी नड्डा JP Nadda के नेतृत्व में लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि यह दीगर बात है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में में नड्डा के गृह प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा BJP को पटखनी देकर सत्ता सत्ता से बाहर कर दिया है। यह हार खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिष्ठा से जुड़ा थी।

चूंकि माना जाता है कि पीएम मोदी और अमित शाह से जेपी नड्डा के बेहतर रिश्ते हैं। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी नड्डा के मधुर संबंध हैं। इसलिए पार्टी से संबंधित अहम मुद्दों पर इन तीनों के बेहतर सामंजस्य होता है। इस साल देश के नौ राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, कर्नाटक, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में होने वाले हैं। इसके ठीक बाद अगले साल 2024 के शुरूआत में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उच्च स्तरीय संगठन में किसी तरह का बड़ा फेरबदल के मूड में नजर नहीं आ रहा है।
