• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, October 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवियों को साध रही है भाजपा

मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए यूपी के हर संसदीय क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं भाजपा के दिग्गज

up80.online by up80.online
June 8, 2023
in यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

मिशन 2024 फतह के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन Prabuddha Sammelan के जरिए भाजपा BJP ने प्रदेश के तमाम बुद्धिजीवी वर्ग को साधने की रणनीति को आगे बढ़ा रही इस अभियान के जरिए मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां नगर, गांव, मोहल्ले होते हुए घर-घर तक पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री  संजय राय ने बताया कि प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से साहित्यकार, गीतकार, संगीतकार, चित्रकार, शिल्पकार, लोक कलाकार, खिलाड़ी, सामाजिक, व्यापारिक, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ठ लोगों से मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर सम्पर्क व संवाद हो रहा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक सहित केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कर रहे है।

प्रबुद्ध सम्मेलन के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी 9 जून को श्रावस्ती तथा 10 जून को अम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करेंगे। 10 जून को ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 13 जून को रायबरेली में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल 20 जून को चंदौली संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के बीच आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर पहुंचेगें।

9 जून को झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास डुमरियागंज, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या गाजियाबाद, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही रॉबर्टसगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया मुरादाबाद, सांसद नीरज शेखर घोसी संसदीय क्षेत्र तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलनों में मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुंचेगे।

10 जून को प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल फतेहपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह लखनऊ व मेरठ, सांसद विवेक ठाकुर मुजफ्फरनगर, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी धौरहरा, जम्मूकश्मीर के पूर्व विधायक देवेन्द्र राणा बुलन्दशहर तथा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद पाण्डेय बांसगांव संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर पहुंचेगे। महा जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों में 11 जून को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बस्ती, विधान परिषद सदस्य डा रत्नपाल सिंह महराजगंज तथा पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष  संतराज यादव कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में उपस्थित रहेगें।

प्रबुद्ध सम्मेलन में 14 जून को प्रदेश महामंत्री  अमर पाल मौर्य फैजाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव 15 जून को भदोही,  मंत्री दयाशंकर सिंह 16 जून को कौशाम्बी तथा पार्टी की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा 17 जून को बहराइच संसदीय क्षेत्रों के प्रबुद्ध सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगी।

अब तक सम्पन्न प्रबुद्ध सम्मेलनों में केन्द्रीय मंत्री  जितेन्द्र सिंह ने सम्भल, मीनाक्षी लेखी ने आगरा तथा फतेहपुर सीकरी में प्रबुद्ध सम्मेलन में केन्द्र सरकार की योजनाओं को साझा किया। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बांदा, त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देवरिया, बलिया, आजमगढ़ व सलेमपुर में प्रबुद्धजनों के बीच संवाद किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रेखा वर्मा ने पीलीभीत तथा रामपुर, अविनाश राय खन्ना ने संतकबीर नगर तथा सुल्तानपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता  शहनवाज हुसैन ने फूलपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन में मोदी सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साझा किया। सांसद शम्भूशरण पटेल ने हमीरपुर, विनोद चावड़ा ने झांसी, जालौन तथा कानपुर, राजेश वर्मा ने सीतापुर, कैलाश सोनी ने मछलीशहर तथा वाराणसी,  रमेश बिधुड़ी ने सहारनपुर, नगीना तथा बिजनौर, विवेक ठाकुर ने कैराना लोकसभा क्षेत्रों के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्धजनों के बीच भाजपा का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने मिर्जापुर, रवीन्द्र जायसवाल ने गाजीपुर, जसवंत सैनी ने बागपत, संदीप सिंह ने मथुरा में जनसंवाद किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप ने इटावा तथा फर्रूखाबाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अरविन्द यादव ने आवंला में प्रबुद्धवर्ग के साथ संवाद किया जबकि पार्टी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने हरदोई तथा मिश्रिख, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य  हरजीत ग्रेवल ने फिरोजाबाद तथा एटा एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह ने जौनपुर में प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाएं प्रस्तुत की।

पढ़ते रहिए www.up80.online सब्जी बेचने वाले के बेटे रोहित पटेल ने आईएएस की परीक्षा पास की, बधाई देने वालों का लगा तांता

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Barabanki
Naman trading co , Barabanki
Previous Post

केंद्र सरकार अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का समर्थन

Next Post

इस साल 40 फीसदी ज्यादा ओवरलोड वाहन सीज किए गए: दयाशंकर सिंह

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
दयाशंकर सिंह

इस साल 40 फीसदी ज्यादा ओवरलोड वाहन सीज किए गए: दयाशंकर सिंह

सीपी राय

कांग्रेस में शामिल हुए सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री सीपी राय व भाजपा नेता राकेश राठौर

Indian Train

औड़िहार स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई गाड़ियां निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online