• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का समर्थन

अखिलेश यादव ने कहा- केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डर गई मोदी सरकार, इसलिए लायी अध्यादेश

up80.online by up80.online
June 8, 2023
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Delh ordinance

Delhi ordinance: अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव का मिला समर्थन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal बुधवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी AAP के प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं की आज की मुलाकात को सियासी हल्के में बड़ी गम्भीरता से लिया जा रहा है। विपक्ष ही नहीं सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं ने भी मंथन किया है।

अरविंद केजरीवाल
Delhi ordinance: अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव का मिला समर्थन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ मिलने पहुँचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गैर-बीजेपी पार्टियां एक साथ हो जाती हैं तो इस अध्यादेश को राज्यसभा में पराजित किया जा सकता है और इससे देश में एक मजबूत संदेश जाएगा कि मोदी सरकार 2024 में सत्ता में नहीं आ रही है। अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि विपक्ष की एकता की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी हमें राज्यसभा में समर्थन करेगी। इस दौरान एसपी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली का अध्यादेश जो आया है, गैर लोकतांत्रिक है और इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं।

आप नेता अरविंद केजरीवाल और सपा चीफ अखिलेश यादव ने आज ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी अपने निर्णय का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अध्यादेश का विरोध 2024 का सेमी फाइनल है। यदि विपक्ष इस अध्यादेश को वापस कराने में सफल रहा तो 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने में देर नहीं लगेगी। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का अध्यादेश लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा की सरकार केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डर गई है। इसलिए यह अध्यादेश लाई है। हम केजरीवाल सरकार का समर्थन करते हैं और राज्यसभा में अध्यादेश के खिलाफ वोट करेंगे। हमारे सभी सदस्य आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे:

अखिलेश यादव से मिलने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आप नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी लखनऊ पहुंचे। दोनों नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य नेताओं के साथ मंत्रणा की और दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा। सपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने केजरीवाल सरकार के पक्ष में सुनाई थी फैसला:

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आठ साल की लड़ाई के बाद 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दिया कि शक्तियां चुनी हुई सरकार के पास होनी चाहिए, लेकिन 19 मई को मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर कोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने फैसला दिया और आठ दिन बाद 19 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश ले लाई। साजिश इस तरह रची गई कि दोबारा कोर्ट न जा पाएं। क्योंकि उसी समय कोर्ट बंद हो रहा था।

पढ़ते रहिए www.up80.online विपक्षी एकता हेतु अखिलेश यादव से मिले नीतीश कुमार, कहा- खतरे में है लोकतंत्र

Ballia
RK Public School, Bhimpura, Ballia

 

Previous Post

अनुप्रिया पटेल को मिली वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी, 12 कमांडो देंगे सुरक्षा कवर

Next Post

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवियों को साध रही है भाजपा

up80.online

up80.online

Related Posts

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
Next Post
BJP

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवियों को साध रही है भाजपा

दयाशंकर सिंह

इस साल 40 फीसदी ज्यादा ओवरलोड वाहन सीज किए गए: दयाशंकर सिंह

सीपी राय

कांग्रेस में शामिल हुए सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री सीपी राय व भाजपा नेता राकेश राठौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

6 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

3 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

12 hours ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

by up80.online
June 2, 2026
0

अपना दल एस की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को निर्देश यूपी80 न्यूज, लखनऊ अपना...

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online