• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बाराबंकी में गरजे अखिलेश, कहा- संविधान बचाने व बदलने वालों के बीच है 2024 का चुनाव

तनुज पुनिया के समर्थन में बाराबंकी में सपा प्रमुख ने की जनसभा

up80.online by up80.online
May 12, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
बाराबंकी में गरजे अखिलेश, कहा- संविधान बचाने व बदलने वालों के बीच है 2024 का चुनाव
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बाराबंकी Barabanki में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया Tanuj Poonia के समर्थन में जनसभा करने अखिलेश यादव Akhilesh Yadav आज बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जैसे- जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सातवें चरण में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के लोगों से कहा कि भाजपा और बसपा ने अंदर ही अंदर हाथ मिला लिया है। इसलिए संविधान को बचाने के लिए सभी लोग एक साथ हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएं।

उन्होंने कहा कि यह जो 2024 का चुनाव होने जा रहा है, यह चुनाव न केवल हमारे भविष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कभी समुद्र मंथन हुआ था, ठीक उसी तरह 2024 का चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान को बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ समाजवादी, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस तरह का समर्थन इंडिया गठबंधन को मिला है, उससे साफ है कि संविधान बदलने वालों को देश की जनता उन्हें बदलने का काम करेगी।

बाराबंकी का चुनाव बाराबंकी बनाम भाजपा की झूठी गारंटी का चुनाव है। झूठी गारंटी देने वालों को बाराबंकी की जनता घंटी बजाकर वापस भेज देगी। इस बार के चुनाव को जनता ने खुद अपने हाथ में ले लिया है। जनता मन बनाकर बैठी है कि इस बार डबल इंजन वाले बचेंगे नहीं। डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाले इस बार परेशान है। इसीलिए इस लोकसभा चुनाव में लखनऊ वाला इंजन गायब है। बाराबंकी का इंजन तो इन्हें चुनाव से ठीक पहले ही बदलना पड़ गया था। पांचवें चरण की वोटिंग में बचा हुआ दूसरा इंजन भी गायब हो जाएगा। इस बार दिल्ली की सरकार बचने वाली नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और अन्याय दिया। कोई वर्ग नहीं बचा जिसे भाजपा सरकार ने अपमानित न किया हो। उन्होंने कहा इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते थे अब तक किया। क्योंकि इस दौरान भाजपा की हर बात और हर वादा झूठा निकला। नौजवानों ने जब भी किसी परीक्षा का पेपर दिया इस सरकार में लीक हो गया। अब तक दस परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। इस चुनाव में नौजवान भाजपा सरकार का सफाया कर देंगे।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्नि वीर योजना खत्म की जाएगी। क्योंकि फौज के बाद अब यह लोग पुलिस वालों की नौकरी भी 3 साल की कर देंगे। इसलिए नौजवान भाजपा को कह रहा है बाय बाय।

Previous Post

सपा ने मिर्जापुर के प्रत्याशी का टिकट काटा, भदोही के भाजपा सांसद को बनाया उम्मीदवार

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

लोकसभा चुनाव 2024

चतुर्थ चरण: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर आज डाले जायेंगे वोट

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने क्यों कहा- चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने मानी हार

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

1 week ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

7 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

1 week ago
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online