• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने क्यों कहा- चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने मानी हार

निषाद पार्टी के प्रमुख का आरोप- सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में निषादों पर हुआ अत्याचार

up80.online by up80.online
May 13, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने किया नामांकन, मिर्जापुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर से किया नामांकन

यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर से अपना दल एस की घटक राजग गठबंधन की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन किया। नामांकन से पूर्व बीएलजे ग्राउंड में नामांकन सभा का आयोजन किया गया। नामांकन सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित थे।

ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मां विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट करती हुईं अनुप्रिया पटेल

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। आज मोदी सरकार देश की आम जनता को बिजली-पानी, मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा,

“अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी फेल हो गई है। गठबंधन तो है, लेकिन इनकी संयुक्त रैली नहीं हो रही है। भाजपा, अपना दल एस, सुभासपा व निषाद पार्टी की प्रचंड लहर के सामने हार को देखते हुए ये अभी से दूरियां बनाना शुरू कर दिए हैं।”

ब्रजेश पाठक ने अपील की कि 1 जून को कप-प्लेट पर बटन दबाकर बहन अनुप्रिया पटेल को भारी वोटों से जीताकर संसद भेजिए। अनुप्रिया पटेल जी की जीत मोदी जी- योगी जी की जीत है। अनुप्रिया पटेल जी की जीत सुभासपा और निषाद पार्टी की जीत है। हम सभी भाई-बहन मिलकर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर एनडीए का परचम लहराना है। तभी देश में मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को हम पूरा कर पाएंगे।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने कहा,

“सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में निषादों पर अत्याचार हुआ। निषादों ने वोट देकर उन्हें हीरो बनाया और इन्होंने हमारे समाज को जीरो बनाने का काम किया। इसलिए निषाद समाज ने बसपा, सपा और कांग्रेस को जीरो बनाना शुरू कर दिया और इसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस और बसपा साफ हो गई है एवं सपा हाफ हो गई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी।”

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपील की कि देश में विकास की गति को निरंतर जारी रखने और सशक्त एवं मजबूत सरकार के लिए राजग को वोट दें। मिर्जापुर में राजग प्रत्याशी बहन अनुप्रिया पटेल की जीत से मोदी जी मजबूत होंगे।

कार्यक्रम के दौरान अपना दल एस प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, राज्यसभा सांसद राम सकल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक विनोद बिंद, छानबें विधायक रिकी कोल, एमएलसी विनीत सिंह, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व विधायक सुचिश्मिता मौर्य, लोक सभा प्रभारी आर० एन० पाठक, लोक सभा संयोजक दिनेश वर्मा, ज़िलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, ज़िलाध्यक्ष अपना दल एस राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह, तमाम भाजपा नेता – अमित पांडे , भावेश शर्मा , संजय यादव , जाह्नवी तिवारी  सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

चतुर्थ चरण: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर आज डाले जायेंगे वोट

Next Post

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा: केशव प्रसाद मौर्य

Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से किया नामांकन, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online