यूपी 80 न्यूज़, आजमगढ़
आजमगढ़ Azamgarh जनपद के बरदह कस्बा में शनिवार रात एक बेकाबू कार दुकान में टक्कर मारते हुए और लोगों को रौंदते हुए पलट गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई तो, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी अंकित राय की कार शनिवार की रात जौनपुर की तरफ से आ रही थी। बरदह चौक के पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के दुकानों में टक्कर मारते हुए चौक पर पहुंचकर पलट गई। इस दौरान कार की चपेट में आने से धमेंद्र सरोज, मनीष सरोज (26) और डब्बू (40) की मौत हो गई। जबकि, अरविंद, प्रियांशु और मनीष गौतम घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।















