यूपी 80 न्यूज़, बांसडीह/बलिया
जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक महिला समेत दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी, जबकि एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की वजह से देवडीह निवासी श्रवण राम पुत्र मोहन राम ने अपनी पत्नी शशिकला देवी 35 पुत्र सूर्या राव व दुधमुंहे बच्चे मिट्ठू चार माह की धारदार हथियार से घर के पास स्थित आम के बगीचे में हत्या कर शव को वहीं फेंक दिया। इसके बाद पास में ही एक पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फांसी लगा ली। इस संबंध में मृतका के ससुराल से पुलिस को फोन आया कि उनकी पुत्री के साथ उसके पति द्वारा मारपीट की गयी है। सूचना पाकर पहुची पीआरबी ने घर जाकर जांच की तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पीआरबी लौट गयी। घटना में मृतक के मायके वालों ने फिर पुलिस को शिकायत की तो थाने की फोर्स मौके पर पहुचीं जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मामले में आनन फानन में फोरेंसिक टीम व काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुच गये।