• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अनुप्रिया पटेल ने दी चेतावनी, तो रातों-रात हटाया शिलान्यास का शिलापट्‌ट

up80.online by up80.online
October 20, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Patel

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा जनपद के विकास के लिए लायी गईं मेगा परियोजनाएं ठप, जिला प्रशासन पर छबि खराब करने का आरोप

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/मीरजापुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को पिछले कुछ महीनों से लगातार नजरअंदाज करना मिर्जापुर के जिला प्रशासन को भारी पड़ गया है। जनपद की सांसद को बगैर आमंत्रित किए शिलान्यास करने के मामले में अनुप्रिया पटेल द्वारा डीएम के खिलाफ विशेषाधिकार के हनन की कार्यवाही की चेतावनी देते ही जिला प्रशासन का हाथ-पांव फूल गया। प्रशासन ने रातों-रात शिलान्यास स्थल से शिलापट्‌ट को हटा दिया।

बता दें कि शनिवार को जमालपुर ब्लॉक के गोठौरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनवाये गये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम में जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल को ही आमंत्रित नहीं किया गया। इसे लेकर अनुप्रिया पटेल ने डीएम सुशील पटेल को पत्र लिखकर पूछा कि केंद्र सरकार की तरफ से पोषित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास की सूचना मुझे विभिन्न मीडिया के माध्यम से मिली। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा किया जाना था, ऐसे में जिला स्तर पर क्यों कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि जिले में किसी भी परियोजना का शिलान्यास या लोकार्पण होता है तो उसमें सांसद और जिले के विधायकों को आमंत्रित किया जाए।

Mirzapur
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डीएम सुशील पटेल को दी चेतावनी

राज्यसभा सांसद को भी नहीं बुलाया गया:

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में जिले की सांसद के अलावा जिले के राज्यसभा सांसद राम शकल जी और विधायकों को भी नहीं बुलाया गया। केंद्र सरकार की तरफ से पोषित इस परियोजना का शिलान्यास स्थानीय स्तर पर कैसे करा लिया गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का सामान्य वर्ग से ज्यादा अंक लाना चिंता का विषय: अनुप्रिया पटेल

2127 करोड़ की है परियोजना:

अनुप्रिया पटेल ने अपने पत्र में कहा है कि मीरजापुर जनपद हेतु 2127 करोड़ की यह परियोजना भारत सरकार से वित्त पोषित होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी की मीरजापुर जिले के सभी विधानसभाओं के गरीब ग्रामीण जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की स्वप्नदर्शी परियोजना है।

Mirzapur
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

बता दें कि जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के तौर पर मीरजापुर में विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। लेकिन पिछले कुछ समय से अनुप्रिया पटेल को जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से अनुप्रिया पटेल नाराज हुई हैं। नाराजगी का आलम है कि उन्होंने पिछले दो दिनों में डीएम सुशील पटेल को दो पत्र लिखा है और उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जनपद में ठप पड़ीं बड़ी परियोजनाएं:

जनपद में सैनिक स्कूल की स्थापना

जनपद में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना

जनपद में इंडियन ऑयल टर्मिनल की स्थापना

शहीद रवि सिंह के नाम पर जिगना-मिश्रपुर सड़क का नामकरण एवं मरम्मर का कार्य

अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि जनपद के विकास के लिए लाई गई इन बड़ी परियोजनाओं सहित उनके द्वारा प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों में भी जिला प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से अज्ञात कारणों से अड़ंगा लगाया जा रहा है

किसानों को नहीं मिला मुआवजा:

राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रकरण में भी कई महीने बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा तथ्यपरक उत्तर प्रेषित नहीं किया गया, जिससे भ्रष्टाचार मुक्त मुआवजा वितरण की वस्तु स्थिति सामने ही नहीं आ पा रही है। इससे सरकार के साथ-साथ खुद जनपद की सांसद की छबि भी खराब हो रही है।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Previous Post

नये कृषि कानून के खिलाफ हरियाणा के 34 किसान संगठन एकजुट हुए

Next Post

ऊर्जा मंत्री के जनपद में अंधेरे में केंद्रीय विद्यालय, जिला प्रशासन ने बिजली कनेक्शन काटा

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Next Post
Kendriya Vidyalaya

ऊर्जा मंत्री के जनपद में अंधेरे में केंद्रीय विद्यालय, जिला प्रशासन ने बिजली कनेक्शन काटा

Purnia

रेणु की धरती से शुरू हुआ आगाज- ‘पढ़ाई, कमाई और दवाई, हर बिहारी के हक की लड़ाई।’

Bihar Election

‘मोदी अच्छे और नीतीश खराब’ की लाइन पर चिराग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

3 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

18 hours ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online