• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का सामान्य वर्ग से ज्यादा अंक आना चिंता का विषय: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
October 17, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Parinirvan Diwas

Anupriya Patel, President, apna Dal (S)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनुप्रिया पटेल ने कहा- सरकार बैकलॉग की भर्तियों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर शीघ्र भरे

अपना दल (एस) ने लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नायक बोधिसत्व डॉ.सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया

लखनऊ, 17 अक्टूबर

“आज सरकारी भर्तियों में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से ज्यादा अंक लाना पड़ रहा है। जो बहुत ही चिंता का विषय है। इस पर हम सभी को चिंतन करने की जरूरत है। ताकि इसका निराकरण हो सके।“ अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने सामाजिक न्याय के पुरोधा व व्यवस्था परिवर्तन के नायक बोधिसत्व डॉ.सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यकत्र्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्रीमती पटेल ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से मांग की कि बैकलॉग की भर्तियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अत: सरकार विशेष भर्ती अभियान चलाकर इन रिक्तियों को भरे।

श्रीमती पटेल ने कहा कि आज के दिन हम सभी ने अपने शक्तिपुंज को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। वंचितों के हक-हुकूक के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले डॉ.सोनेलाल पटेल जी के महान व्यक्तित्व के बारे में हम जितना भी चर्चा करें, कम है। डॉक्टर साहब महान व्यक्तित्व , स्पष्टवादी, अदम्य साहसी और निर्भिक थें। डॉक्टर साहब को जेल में अनेक यातनाएं दी गई, उन्हें बीड़ी-सिगरेट से जलाया गया, उन्हें जातिसूचक गालियां दी गई, बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपने सामाजिक न्याय के मिशन के प्रति निर्भिकता से जीवन की अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहें।

Parinirvan Diwas
अपना दल (एस), परिनिर्वाण दिवस

आज हम उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए अपना दल (एस) ने सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाया। जिसका सुखद परिणाम हम सभी के सामने है। केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालयों में ओबीसी छात्रों के प्रवेश के लिए आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है।

हालांकि आज भी सामाजिक न्याय की राह में अनेक चुनौतियां आ रही हैं। अत: आरक्षित वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार को विशेष अभियान चलाते हुए बैकलॉग की रिक्तियों को भरना चाहिए। न्यायपालिका में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन किया जाए।

श्रीमती पटेल ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि आइए अपना दल (एस) को बड़ा आकार देने में हमारा सहयोग कीजिए, हम सब प्रयास करें। ताकि इसे और भी अधिक विशाल व आकर्षक बनायें। तभी हम सभी डॉ.सोनेलाल पटेल जी का सपना पूरा कर सकेंगे। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारे सामाजिक न्याय के सफर को अभी मंजिल नहीं मिली है।

पूरे प्रदेश में मनाया गया परिनिर्वाण दिवस:

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि अपना दल (एस) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपने आदर्श डॉ.सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने लखनऊ स्थित कार्यालय में डॉक्टर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता तेजबली सिंह , विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप वर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, राज्य विधि अधिकारी प्रमोद कुमार,  एडवोकेट श्रवण कुमार वर्मा, एडवोकेट राकेश वर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र मौर्या, एडवोकेट नंद किशोर पटेल, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ऊर्फ पोनू पटेल, महानगर अध्यक्ष महेश वर्मा, हरिओम वर्मा, एडवोकेट रागिनी कटियार सहित पार्टी की अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Previous Post

उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जीडीएसएफ ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

Next Post

दोहरी खुशी: आकांक्षा सिंह बनी नीट टॉपर और पिता बने टीचर

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
NEET

दोहरी खुशी: आकांक्षा सिंह बनी नीट टॉपर और पिता बने टीचर

Bihar

सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ होगा: तेजस्वी

women farmers

महिला किसान दिवस: भारत के विकास में महिला किसानों की अग्रणी भूमिका: रेखा वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online