• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

तहसील समाधान दिवस: पीड़ित महिला ने डीएम से लगाई गुहार-सीएम पोर्टल पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद दबंग देते हैं धमकी

सीएम की सख्ती के बाद हरकत में आया प्रशासन, डीएम ने कहा- लापरवाह अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

up80.online by up80.online
October 8, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
बलिया

तहसील समाधान दिवस में सुनवाई करते हुए डीएम रविंद्र कुमार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड/बलिया

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बलिया Ballia के डीएम रविंद्र कुमार DM Ravindra Kumar भी शनिवार को बेल्थरारोड तहसील में मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कड़े तेवर में नजर आए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तहसील बेल्थरा रोड में मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तहसील बेल्थरा रोड में समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के आगमन से फरियादियों का तांता लगा रहा। इस दौरान भूमि विवाद के एक मामले में 146 ए की कार्रवाई के बावजूद विपक्षियों के कब्जे की शिकायत पर उन्होंने उभांव एसएचओ से फोन पर पूछताछ के बाद सीओ रसड़ा को इसकी जांच का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व, भूमि विवाद, सरकारी कोटे के आवंटन आदि का मामला छाया रहा।

सीएम पोर्टल पर बार-बार गुहार लगा चुकी है पीड़ित महिला:

बेल्थरारोड के बासपार बहोरवा निवासी संजू देवी पत्नी पन्ना लाल बरई व लालगंज तिरनई खुर्द की रेखा देवी पत्नी चंद्रभान ने शिकायत दर्ज कराया कि उक्त प्रार्थिनीगण के नाम से मौजा रामपुर चंदायर में संक्रमणीय भूमि है। उस भूमि पर उनका कब्जा भी है। बावजूद गांव के दबंग अमरजीत, लल्लन, आनन्द पुत्र स्व. केदार यादव व उनके घर की महिलाएं फसल नुकसान के साथ ही मेढ़ आदि काटते रहते हैं। मना करने पर गाली गलौज व मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने इसकी दर्जनों बार शिकायत मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल पर की। यहां तक कि जनता दरबार में भी मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की गई। परन्तु कागजों में इसका समाधान होता रहा। यहां तक कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान व 146 ए की कार्रवाई के बावजूद विपक्षियों द्वारा उसमें धान, बाजरा, अरहर बोया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए एसएचओ उभांव से फोन पर इसका कारण पूछा तथा सीओ रसड़ा को इसकी जांच करने का निर्देश दिया।

नगर पंचायत बेल्थरारोड में आसरा आवास के आवंटन के बावजूद एक वर्ष बाद भी उसमें मूल भूत सुविधा बिजली पानी उपलब्ध न होने पर उसमें रहने वाले राजेश कुमार, गायत्री देवी, निर्मल कुमार सहित एक दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उसमें मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। दोथ (मतउ क पुरा) निवासिनी संगीता पुत्री स्व. देवनारायन ने भूमिधरी की आराजी में विपक्षियों द्वारा किए गए कब्जे को हटाकर भूमि दिलाने की मांग की। सरया डीहू भगत की वंदना ने बाराडीह स्थित अपने साढ़े तीन मंडा भूमि पर एक सफाईकर्मी द्वारा किए गए कब्जा को हटाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को सफाईकर्मी को निलम्बित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा फरसाटार निवासिनी संगीता व कड़सर निवासिनी सुनीता ने जिलाधिकारी से गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने की शिकायत की।

सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर:

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सीएमओ बलिया ने सीएचसी सीयर पहुंच उसकी सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने सर्जन डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ पूजा सिंह व एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ चंदन सिंह को अस्पताल में उपस्थित न देखकर कर्मचारियों से इसके बाबत पूछताछ की। सीएचसी सीयर में ओटी व आईसीयू की व्यवस्था देख वह प्रसन्न नजर आए। अस्पताल में मरीजों की संख्या देखकर उन्होंने बेल्थरारोड में 100 बेड का अस्पताल बनवाने की बात कही।

समाधान दिवस के मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 165 मामले आए। इसमें राजस्व के 55, पुलिस के 45, विकास के 16 और अन्य विभागों के 49 मामले आए,जिसमें से दो को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य में होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online देवरिया कांड के बाद सीएम योगी सख्त, भूमि विवाद टालने वाले अफसर नपेंगे

Previous Post

डेंगू से निपटने में सरकार विफल, सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था का आलम

Next Post

योगेंद्र यादव ने जाति-जनगणना को बताया सामाजिक एक्स-रे

up80.online

up80.online

Related Posts

plantation
अन्य राज्य

सगाई समारोह में सामाजिक चेतना का संदेश

June 15, 2025
मर्यादपुर
यूपी

कमजोरों की आवाज़ बने कमालुद्दीन उस्मानी सम्मानित

June 14, 2025
हज
यूपी

हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान पहुंची लखनऊ

June 14, 2025
Next Post
ओबीसी

योगेंद्र यादव ने जाति-जनगणना को बताया सामाजिक एक्स-रे

देवरिया हत्याकांड

देवरिया सामूहिक हत्याकांड: मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा गिरफ्तार, सत्यप्रकाश दूबे व उनके दो बच्चों को गोली मारने का आरोप

BJP

डिप्टी सीएम मौर्य ने मनरेगा लाभार्थियों के परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का दिया निर्देश

Recommended

मर्यादपुर

कमजोरों की आवाज़ बने कमालुद्दीन उस्मानी सम्मानित

12 hours ago
राजीव जायसवाल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

4 days ago
पल्लवी पटेल

पंचायत चुनाव: 30 विधानसभा क्षेत्रों में फोकस हुईं पल्लवी पटेल

5 days ago
रालोद

विमान हादसा पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने जताया शोक

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के ‘कटप्पा’?

मोदी सरकार कराएगी ‘जाति’ जनगणना, कैबिनेट की लगी मुहर

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

हेमंत पटेल हत्याकांड: पटेल समाज की एकजुटता के सामने झुकी सरकार

Trending

plantation
अन्य राज्य

सगाई समारोह में सामाजिक चेतना का संदेश

by up80.online
June 15, 2025
0

बलिराम सिंह, लखनऊ आओ ये संकल्प उठाए, पर्यावरण को नष्ट होने से बचाएं। स्वयं भी जाग्रत हो,...

मर्यादपुर

कमजोरों की आवाज़ बने कमालुद्दीन उस्मानी सम्मानित

June 14, 2025
हज

हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान पहुंची लखनऊ

June 14, 2025
रालोद

विमान हादसा पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने जताया शोक

June 13, 2025
राजीव जायसवाल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

June 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सगाई समारोह में सामाजिक चेतना का संदेश

कमजोरों की आवाज़ बने कमालुद्दीन उस्मानी सम्मानित

हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान पहुंची लखनऊ

विमान हादसा पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने जताया शोक

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पंचायत चुनाव: 30 विधानसभा क्षेत्रों में फोकस हुईं पल्लवी पटेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!