• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

देश के 90 रेलवे स्टेशनों का रखरखाव करेंगी प्राइवेट कंपनियां !

up80.online by up80.online
March 10, 2021
in दिल्ली, देश, यूपी
0
Indian Railway

इंडियन ट्रेन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एयरपोर्ट मॉडल लागू करने की तैयारी, सीआईएसएफ को मिल सकता है सुरक्षा का जिम्मा

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

एयरपोर्ट मॉडल की तरह देश के 90 रेलवे स्टेशनों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी प्राइवेट कंपनियों के हाथों में जल्द ही सौंपी जा सकती है। रेलवे बोर्ड ने इन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का बहाना बनाया है। अर्थात देश में निजीकरण की ट्रेन काफी तेज हो चली है।

केंद्र की मोदी सरकार रेलवे स्टेशनों के रखरखाव के लिए एयरपोर्ट मॉडल पर विचार कर रही है। इस मॉडल के तहत देशभर के 90 स्टेशनों के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी हाथों में जा सकती है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इस मॉडल को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के प्रिसिंपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, जोनल रेलवे के प्रमुखों से सलाह मांगी है।

ऐसा होता है एयरपोर्ट मॉडल:

एयरपोर्ट मॉडल के तहत एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के जवानों के पास होती है। जबकि एयरपोर्ट का रखरखाव निजी कंपनी करती है। सीआईएसएफ के जवानों को कंपनी ही वेतन देती है। स्टेशन फैसिलिटी मैनेजमेंट को लेकर एक कमिटी का यह भी कहना है कि पीपीपी मॉडल के तहत सिक्योरिटी और कंट्रोल एक्सेस को अग्रीमेंट से बाहर रखा जाए। इसके अलावा सिक्योरिटी में 50-50 फीसदी भागीदारी की भी बात हो रही है।

निजी हाथों में देने के लिए 2019 में बनी थी समिति:

लगभग 150 ट्रेन और 50 रेलवे स्टेशनों के रखरखाव को निजी हाथों में देने के लिए अक्टूबर 2019 में एक समिति बनाई गई थी। उस समय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को एक पत्र लिखा था। इसके बाद से रेलवे के निजीकरण की तैयारी शुरू हो गई। रेलवे बोर्ड का लक्ष्य है कि 2023-24 तक देश में एक दर्जन प्राइवेट ट्रेनों का संचालन हो जाए और 2027 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 151 कर दी जाए। साभार: www.darbhangatimes.com

 

Previous Post

ये खालिस्तानी नहीं, बल्कि किसानों का आंदोलन है: टिकैत

Next Post

यूपी भाजपा कार्य समिति की जंबोजेट सूची जारी, 323 पदाधिकारी शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
BJP

यूपी भाजपा कार्य समिति की जंबोजेट सूची जारी, 323 पदाधिकारी शामिल

CM Yogi

योगी सरकार ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों को हटाने का दिया निर्देश

AICTE

मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री नहीं पढ़ने वाले भी बनेंगे इंजीनियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
Awadh Bar Association

पूर्व महाधिवक्ता राकेश चौधरी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online