• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

गलत बिलिंग मामले में पूर्वांचल डिस्कॉम के 200 संविदा कर्मी बर्खास्त

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों को दी यह चेतावनी

up80.online by up80.online
December 22, 2024
in बड़ी खबर, यूपी
0
पॉवर प्लांट

बिजली (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

“पिछले दो महीने में गलत बिलिंग एवं उपभोक्ताओं के हितों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में पूर्वांचल डिस्कॉम के 200 संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बिजली कर्मियों को सख्त हिदायत दी है।

AK Sharma
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों से कहा है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी न करें, सभी कार्मिक उपभोक्ताओं से शालीनता से व्यवहार करें। उपभोक्ताओं को समय से सही बिल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए, जहां पर भी गलत बिल की शिकायत आए वहां कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनुरक्षण कार्यों के लिए शटडाउन लेने संबंधी सूचना उपभोक्ताओं को पहले से ही देने को कहा, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने व सुदृढ़ीकरण के कार्यों में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की आरडीएसएस योजना से सभी क्षेत्रों में बिजली के जर्जर पोल, जर्जर लाइन को हटाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इसके लिए विद्युत कार्मिक सतत प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिससे हम प्रत्येक क्षेत्र को भरपूर विद्युत आपूर्ति दे पा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी विद्युत बिलों को समय से भुगतान करने तथा जरूरत के मुताबिक विद्युत प्रयोग की आदत बनाने का आग्रह किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online बिजली चोरों पर सरकार की टेढ़ी नजर, ऊर्जा मंत्री ने सख्ती का दिया निर्देश

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार गोयल ने ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता जहां बढ़ेगी, वहां कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत राजस्व वसूलने में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है वहां जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बिजली चोरों पर सरकार की टेढ़ी नज़र, ऊर्जा मंत्री ने सख्ती का दिया निर्देश

Next Post

ओबीसी महासभा ने कहा- जाति-जनगणना हुये बिना ईडबलूएस कोटा अवैध

up80.online

up80.online

Related Posts

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
Next Post
ओबीसी महासभा ने कहा- जाति-जनगणना हुये बिना ईडबलूएस कोटा अवैध

ओबीसी महासभा ने कहा- जाति-जनगणना हुये बिना ईडबलूएस कोटा अवैध

गाज़ियाबाद में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती

गाज़ियाबाद में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती

इकरा हसन

सपा सांसद इकरा हसन से सुनिए- भाजपा के पास राज करने कौन सा फार्मूला है?

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

2 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

4 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online