• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

भर्ती घोटाला: RO/ARO जैसे 38 महत्वपूर्ण पदों पर नेताओं व अधिकारियों के रिश्तेदारों की हुई भर्ती

कानून बनाने वाली संस्था के घर में ही घोटाले का आरोप!

up80.online by up80.online
December 16, 2024
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी
0
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधान सभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की विधानसभा Uttar Pradesh assembly और विधान परिषद Uttar Pradesh Legislative Council में 186 ऊंचे सरकारी पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला प्रकाश में आया है।

RO/ARO जैसे 38 महत्वपूर्ण पदों पर नेताओं, अधिकारियों और एग्जाम कराने वाली बाहरी एजेंसी के मालिकों के रिश्तेदारों की नियुक्ति कर दी गई। प्रदेश में 3 साल पहले हुई इस भर्ती घोटाला का इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया है।

आश्चर्य की बात ये है कि एग्जाम कराने वाली इन एजेंसियों के मालिक एक अन्य भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में जेल जा चुके हैं।

2020 में निकाली गई थी भर्ती:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 99 पदों के लिए 17 और 27 सितंबर को विज्ञापन जारी किया गया। 11 मार्च 2021 को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा में 87 पदों के लिए दिसंबर 2020 में विज्ञापन जारी किया गया और 26 मार्च 2021 को इसक रिजल्ट आया। इन पदों के लिए लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इन नेताओं व अधिकारियों के रिश्तेदारों की हुई भर्ती:

पूर्व विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित के पीआरओ और उनके भाई- स्पेशल एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (नया पद)

संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव जयप्रकाश सिंह का बेटा और बेटी- RO

विधानसभा में प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे के चचेरे भाईयों के तीन बेटे और ममेरे भाई का एक बेटा-RO/ARO 

विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह का बेटा-RO

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह का भतीजा- ARO

उपलोकायुक्त और विधि विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव दिनेश कुमार सिंह का बेटा-RO

अखिलेश यादव और सीएम योगी के पूर्व ओएसडी अजय कुमार सिंह का बेटा- RO

विधान परिषद के अतिरिक्त निजी सचिव धर्मेंद्र सिंह का बेटा और भाई- क्रमश: ARO और अतिरिक्त निजी सचिव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी जैनेंद्र सिंह यादव उर्फ नीटू का भतीजा- RO

राभव के मालिक राम प्रवेश यादव की पत्नी-RO

टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग के डायरेक्टर राम बीर सिंह के भतीजे, भतीजी और बहनोई- ARO

टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग के निदेशक सत्यपाल सिंह का भाई- ARO

हाईकोर्ट ने इसे भर्ती घोटाला बताते हुए सीबीआई जांच का दिया आदेश:

एग्जाम में फेल होने वाले तीन अभ्यर्थी सुशील कुमार, अजय त्रिपाठी और अमरीश कुमार ने 2021 में इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। एक और कैंडिडेट विपिन कुमार सिंह ने याचिका देकर मार्क्स में हेराफेरी का आरोपी लगाया था।

विपिन सिंह ने अदालत में यह भी कहा था कि एग्जाम का रिजल्ट कभी सार्वजनिक नहीं किया गया और न ही रिजल्ट की तारीख बताई गई। हालांकि विधानसभा सचिवालय की तरफ से उच्च न्यायालय में कहा गया कि फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। वहीं, एआरओ की फाइनल मेरिट लिस्ट सचिवालय के नोटिस बोर्ड पर चिपका दी गई थी।

उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए 18 सितंबर 2023 को सीबीआई जांच का आदेश देते हुए कहा,

“यह चौंकाने वाला मामला है और किसी भर्ती घोटाले से कम नहीं, जहां सैकड़ों भर्तियां अवैध और गैर कानूनी तरीके से एक गैर भरोसेमंद बाहरी एजेंसी द्वारा की गई।”

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: ऐसे थे लौह पुरुष- पिता सरदार पटेल की धोती फट जाने पर अपने लिए साड़ी-कुर्ती बनाती थीं बेटी मणिबेन

Previous Post

प्लाईवुड के नीचे छुपा कर ला रहे 1.25 करोड़ का गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

Ballia: लुटेरों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने बजवाई डुगडुगी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
नोटिस

Ballia: लुटेरों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने बजवाई डुगडुगी

लालजी वर्मा

सपा सांसद लालजी वर्मा का गम्भीर आरोप- मुस्लिम, यादव और कुर्मी को धमका रही पुलिस

दिल्ली से आजमगढ़ आ रही बस सडक हादसे में पाच की मौत

दिल्ली से आजमगढ़ आ रही बस सडक हादसे में पाच की मौत

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
उत्तर प्रदेश सचिवालय

अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी वापस ले सरकार, विपक्ष ने उठायी आवाज

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online