मृत्यु भोज समाज में एक कलंक है – श्रीराम पटेल
यूपी 80 न्यूज़, हंडिया
प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र के मियां पट्टी गांव निवासी अपना दल एस के विधानसभा प्रतापपुर कोषाध्यक्ष राम पटेल के भाई राम चंद्र पटेल की अचानक मौत हो जाने पर परिवार के लोगों ने मृत्यु भोज (तेरहवीं) का बहिष्कार किया और बड़ी सादगी से घर पर परिवारी जनों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोगों का मानना है कि उक्त कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा जरुर देगा। समाज के लोगों को इससे प्रेरणा लेनी होगी। श्रीराम पटेल ने अनौपचारिक रूप से बातचीत में कहा कि ऐसे परिवार देखें है जो दवा इलाज में सब कुछ बर्बाद कर देनें के बावजूद पाखंद,अंध विश्वास में मृत्यु भोज का आयोजन किया करते हैं।ऐसे आयोजन से जहां परिवार कर्जदार हो जाता है वहीं कर्ज से बच्चों की पढ़ाई लिखाई व विकास कार्य बंद हो जाता है। जो पीड़ित परिवार के पतन का कारण बन जाता है।उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज, तेरहवीं कार्यक्रम समाज के लिए कलंक है। इस पर पाबंदी होना चाहिए। राम चंद्र पटेल की अल्पायु में मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बच्चें, पत्नी,भाई व परिवार के अन्य लोगों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।









