देश के 21 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार
बलिराम सिंह, लखनऊ
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आ गया। तीन राज्यों (असम, प बंगाल, पुडुचेरी) में भाजपा गठबंधन की बंपर जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पिछले तीन बार से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी आज सत्ता से बाहर हो गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक अपना पांव पसार चुकी है।
अर्थात गंगा जिन- जिन राज्यों से होकर गुजरती है, उन सभी राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प बंगाल) में भाजपा का कब्जा हो गया है।
आप इसे यूं कह सकते हैं- देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय हो चुका है।
जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उस समय भाजपा गठबंधन की सरकारें महज 7 राज्यों में थीं, लेकिन आज यह दायर बढ़ कर 21 राज्यों तक पहुंच गया है।
पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत के साथ ही 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार बनने जा रही है। इनमें से 13 राज्यों में सीधा भाजपा अपने बल पर सत्ता में है, जबकि आठ राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता में हैं। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजों के मुताबिक, भाजपा अब जिन 21 राज्यों में शासन में है, अगर उनका कुल क्षेत्रफल निकालें तो यह देश का करीब 72 फीसदी है। वहीं, आबादी के मामले में भाजपा इस वक्त भारत की 76 फीसदी आबादी पर शासन कर रही है।
आंकड़ों के अनुसार-
आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन
अरुणाचल प्रदेश- भाजपा
असम में भाजपा गठबंधन
बिहार में भाजपा- जदयू गठबंधन
छत्तीसगढ़ में भाजपा
दिल्ली में भाजपा
गोवा में भाजपा
गुजरात में भाजपा
हरियाणा में भाजपा
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन
मणिपुर में भाजपा
मेघालय में भाजपा गठबंधन
नागालैंड में भाजपा गठबंधन
पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन
ओडिशा में भाजपा
राजस्थान में भाजपा
त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन
उत्तर प्रदेश में भाजपा
उत्तराखंड में भाजपा
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सोनभद्र- खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन









