पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू
यूपी80 न्यूज, प्रयागराज
जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र के सराय हरिराम गांव में अपना दल (एस) अनुसूचित मंच के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासी की अगुवाई में बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गई। इस मौके पर दिवंगत पिता को याद कर बेटी फफक कर रो पड़ी। भावुक पल में मौजूद वहां पर उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई।
बता दें कि सराय हरिराम गांव निवासी अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव (किसान मंच) बीडी गौड़ का इसी वर्ष निधन हो गया। उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को है।
27 अप्रैल की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मंच) आदित्य पासी, शासकीय अधिवक्ता प्रीतम पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज पटेल, लालजी पटेल व अन्य लोग दिवंगत नेता के घर पहुंच कर बेटी को आर्थिक मदद की। बेटी अपने पिता के शुभचिंतकों को पाकर पिता की यादों में खो गई और फफक कर रो पड़ी। उक्त पल काफी भावुक रहा। वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई।













