• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

up80.online by up80.online
February 3, 2026
in अन्य राज्य, दिल्ली, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
Ballia

Dr Nalini Singh, Ballia

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा 

यूपी80 न्यूज, बलिया

पंख लगाकर उड़ जाने दो,
नन्ही बेटियों को पढ़ जाने दो।
घर की रौनक हैं ये बच्चियां,
इनकी दुनिया को चहक जाने दो।

जिस परिवार में बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाता है, उस परिवार की बेटियां सफलता की बुलंदियां छूती हैं। बलिया जनपद के शिवपुर दियर नई बस्ती के पूर्व नौ सैनिक केडी सिंह के परिवार पर यह कविता पूर्णत: सटिक साबित होती है।

पूर्व नौ सैनिक के.डी. सिंह की चार बेटियाँ आज चिकित्सा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। केडी सिंह की पुत्री डॉ. नलिनी सिंह का चयन देश के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर हुआ है। केडी सिंह की चार बेटियों ने सफलता का झंडा बुलंद कर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

डॉ. नलिनी सिंह की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस सामाजिक बदलाव की कहानी है, जिसमें बेटियों को समान अवसर, भरोसा और प्रोत्साहन मिला। सीमांत गांव से निकलकर KGMU तक पहुँचना यह साबित करता है कि संसाधनों की कमी भी दृढ़ संकल्प के आगे बाधा नहीं बन सकती।

डॉ. नलिनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया और चीन से MBBS की पढ़ाई पूरी की। भारत लौटकर एमडी की तैयारी के दौरान उनका चयन KGMU जैसे शीर्ष संस्थान में हुआ, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस परिवार की खास बात यह है कि चिकित्सा सेवा इनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि परंपरा बन चुकी है।

बड़ी बहन डॉ. अपराजिता सिंह वर्तमान में राजस्थान के उदयपुर में चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं, जबकि छोटी बहन नंदिनी सिंह रूस में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, चचेरी बहन सुकन्या सिंह मुंबई के प्रतिष्ठित ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रही हैं।

चार-चार बेटियों की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि के.डी. सिंह के परिवार ने यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ बन सकती हैं।

डॉ. नलिनी सिंह की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताई है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, सियाराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, शिवपुर दियर नई बस्ती के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव ‘भुवर’ सहित अनेक लोग शामिल हैं।

यह कहानी शिवपुर दियर से उठकर पूरे समाज को यह संदेश देती है कि जब बेटियों को शिक्षा और अवसर मिलता है, तो वे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।

रामरती अस्पताल
एडवांस 3D – लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, रामरती अस्पताल, बड़हलगंज
Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
बेल्थरा रोड
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी, बेल्थरा रोड
Previous Post

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

up80.online

up80.online

Related Posts

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

1 day ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

3 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online