मोदी सरकार के बजट में यूपी का खास ख्याल
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक फरवरी को नौवीं बार आम बजट पेश किया। बजट में यूपी के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। बजट 2026-27 में वाराणसी को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ने का एलान किया गया है।
देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर होंगे, जिनमें दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर वाराणसी से जुड़े हैं। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना लागू होगी। एक जिला, एक उत्पाद को फायदा मिलेगा। यूपी से ही इसकी शुरुआत हुई थी। जिसके बाद देश में इसे लागू किया गया है। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे, जिसका फायदा यूपी के दो शहरों कानपुर और आगरा की चमड़ा फैक्ट्रियों को होगा। टैक्स गड़बड़ी पर अब सजा नहीं जुर्माना लगेगा।
वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र:
वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र बनेगा। 1 करोड़ की विदेशी आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। आय की जानकारी न देने पर जुर्माना लगेगा। ‘इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन 2.0’ शुरू होगा। जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
प्रत्येक जिला में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर:
यूपी के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खुलेंगे। लखपति दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट बनेंगे। उत्तर प्रदेश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए एक छात्रावास बनेगा। वाराणसी सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भी यूपी के लिये फायदेमंद होने वाले हैं।











