• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, February 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भागलपुर पुल से युवक ने सरयू में लगाई छलांग, 30 घंटे बाद मिला शव

बलिया-देवरिया सीमा विवाद से दो घंटे तक रुकी कार्रवाई

up80.online by up80.online
April 24, 2025
in यूपी
0
भागलपुर पुल से युवक ने सरयू में लगाई छलांग, 30 घंटे बाद मिला शव
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया/देवरिया

देवरिया और बलिया को जोड़ने वाले भागलपुर पक्के पुल से मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक ने सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव 30 घंटे बाद बुधवार को तुर्तीपार रेलवे पुल के 12वें पिलर के पास बरामद हुआ। शव मिलने के बाद बलिया और देवरिया जनपद की सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके चलते करीब दो घंटे तक शव नदी में ही पड़ा रहा। अंततः बलिया जनपद के उभांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मऊ जनपद के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के अलीपुर मर्यादपुर गांव निवासी प्रिंस तिवारी (20 वर्ष), पुत्र स्व. अजय तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस ने लगभग 15 दिन पूर्व बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा यादव से मंदिर में शादी की थी। नेहा चार दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। सोमवार को प्रिंस अपने ससुराल गया था और मंगलवार सुबह वहां से निकलकर सीधे भागलपुर पुल पहुंचा। वहां से उसने अपनी पत्नी को वीडियो काल करने को कहा। जब पत्नी ने उसे वीडियो काल कर पूछा कि वहां क्या कर रहे हो। तो उसने अपनी जान देने की बात कही। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। युवक ने पुल पर अपनी बाइक खड़ी की और चाभी, मोबाइल समेत अन्य सामान वहीं छोड़ नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल भागलपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची मईल पुलिस ने बाइक व सामान को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मृतक के पिता की मृत्यु छह वर्ष पहले हो चुकी थी। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था और परिवार का एकमात्र सहारा भी। घटना की जानकारी मिलते ही मां कंचन देवी और बहनें – रागिनी, श्वेता, सुप्रिया, दीपिका और रितिका – चौकी पहुंचीं और रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया गया कि उनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है।

मंगलवार से ही नाव के जरिए युवक की तलाश की जा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को तुर्तीपार रेलवे पुल के पास युवक का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सीमा विवाद के चलते शव को बाहर निकालने में दो घंटे की देरी हुई। अंततः उभांव थाना प्रभारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में बलिया पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना ने न केवल एक परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई और सीमा विवाद जैसी समस्याओं को भी उजागर किया है।

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

बागी बलिया की बेटी शक्ति दुबे ने सिविल सर्विसेज एक्जाम टॉप किया

Next Post

वाराणसी- गोरखपुर रूट के यात्री ध्यान दें, ये तीन ट्रेन की गयीं शॉर्ट टर्मिनेट

up80.online

up80.online

Related Posts

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
Next Post
Indian Train

वाराणसी- गोरखपुर रूट के यात्री ध्यान दें, ये तीन ट्रेन की गयीं शॉर्ट टर्मिनेट

बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी, लाखों रुपए के गहने लेकर फरार

बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी, लाखों रुपए के गहने लेकर फरार

सोशल मीडिया से दूरी व कड़ी मेहनत से हिमांशु गुप्ता बने जिला टॉपर

सोशल मीडिया से दूरी व कड़ी मेहनत से हिमांशु गुप्ता बने जिला टॉपर

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

3 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

6 days ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

4 days ago
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Trending

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

by up80.online
February 3, 2026
0

पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर दिया...

धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online