• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

एक शादी ने बसपा में खड़ा किया तूफान

पहले अशोक सिद्धार्थ और अब आकाश आनंद पर गिरी गाज

up80.online by up80.online
March 2, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
बसपा

बसपा सुप्रीमो मायावती व भतीजा आकाश आनंद

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

बसपा न केवल सियासत के मैदान में अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, बल्कि पार्टी के अंदर भी बवाल मचा है। पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है जो आज रविवार को खुलकर उस समय सामने आया, जब बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़े राजनीतिक बदलाव का ऐलान किया।

http://up80.online/wp-content/uploads/2025/03/VID_20250302_203559.mp4

मायावती ने भतीजे और उत्तराधिकारी आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए साफ कर दिया कि जब तक वह जिंदा हैं, उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इस राजनीतिक फैसले के पीछे मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आकाश आनंद का राजनीतिक करियर बर्बाद करने के पीछे अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं। मायावती ने पार्टी की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नया राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है और नई जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि सियासी तूफान के पीछे की कहानी एक शादी से शुरू हुई थी। मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की शादी अपने करीबी अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से कराई थी। उस समय अशोक सिद्धार्थ मायावती के काफी करीबी थे। शादी से राजनीतिक साथी अशोक सिद्धार्थ मायावती के समधी बन गए और उनका सियासी कद भी बढ़ गया। मायावती ने उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी थी और एमएलसी से लेकर राज्यसभा तक भेजा था। आकाश आनंद के साथ बेटी की शादी के बाद अशोक सिद्धार्थ मायावती के करीब आए थे, लेकिन बाद में उनके बेटे की शादी ही मायावती से उनकी दूरी का कारण बना।आकाश आनंद के ससुर पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के बेटे की शादी थी। उस शादी के बाद अशोक सिद्धार्थ ने आगरा में पार्टी दी थी। वह पार्टी ही अशोक सिद्धार्थ से मायावती की नाराजगी का कारण बना था।अशोक सिद्धार्थ ने अपने बेटे की शादी की पार्टी में बसपा के गिने चुने नेताओं को बुलाया था। शादी की पार्टी में उन राज्यों के कुछ खास नेता शामिल हुए थे, जिनके अशोक सिद्धार्थ प्रभारी थे। उत्तर प्रदेश के कुछ खास और करीबी लोगों को अशोक सिद्धार्थ ने बुलाया था। पार्टी में अशोक सिद्धार्थ के दामाद और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए थे और उनकी शादी में शामिल होने आए कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई थी, लेकिन मायावती इस पार्टी में शामिल नहीं हुई थी। साफ हो गया था कि मायावती अशोक सिद्धार्थ से नाराज हैं। मायावती ने शादी की पार्टी के दूसरे दिन ही दक्षिण भारत से आए बसपा के नेताओं से मुलाकात की थी और इसके दूसरे दिन ही अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पूर्व सांसद नितिन सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था।

अशोक सिद्धार्थ मायावती के समधी थे, लेकिन उन पर पार्टी में गुटबाजी करने का आरोप लगाया गया। बसपा की ओर से कहा गया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अशोक सिद्धार्थ पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। वह गुटबाजी सहित पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे। उन पर आरोप लगा कि वह पार्टी में एक सामानांतर गुट बनाने की कोशिश कर रहे थे। 2024 के लोकसभा में मायावती की अनुमति के बिना उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ गठबंधन को लेकर बात की थी। प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अशोक सिद्धार्थ ने मुलाकात भी किया था। इससे मायावती काफी नाराज थीं। लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने आकाश आनंद को हटाया था और अब आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है और इसके साथ ही मायावती ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, उनका कोई भी उत्तराधिकार नहीं होगा।

बेल्थरा रोड

नर्सिंग होम
अपेक्स नर्सिंग होम, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

गाय पालने के लिए योगी सरकार देगी 10 लाख रुपए

Next Post

270 शिक्षामित्रों पर गिरी गाज, संविदा होगी समाप्त

up80.online

up80.online

Related Posts

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
Next Post
UP politics

270 शिक्षामित्रों पर गिरी गाज, संविदा होगी समाप्त

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार

केशव पसाद मौर्य

महिला सशक्तिकरण हेतु खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 10 करोड़ तक अनुदान

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

3 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

5 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

2 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online