• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में बनेगा संग्रहालय: दयाशंकर सिंह

मंगल पांडेय का बलिदान भारत की आजादी के लिए प्रेरणा बना: कर्नल भरत सिंह

up80.online by up80.online
January 31, 2025
in यूपी
0
नगवां

बलिया जनपद के नगवां में मनाई गई शहीद मंगल पांडेय जयंती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

“नगवां स्थित इंटर कॉलेज में विधायक निधि से पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के नाम पर सभागार का निर्माण किया जाएगा। साथ ही स्मारक में संग्रहालय, अखार-नगवां सिवान पर स्मारक तक आने रास्ता का निर्माण किया जाएगा।” अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर नगवां गांव में स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह घोषणा की। दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्मारक पर माल्यार्पण के लिए सीढ़ी के साथ बाउंड्री पर चारों तरफ कंटीले तारों का चक्र लगाया जाएगा।

मंगल पांडेय
शहीद मंगल पांडेय जयंती पर भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित, बलिया

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवां परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विविध कार्यक्रमों के साथ अमर शहीद मंगल पांडेय की 198वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई।

सर्वप्रथम कॉलेज के प्रबंधक बृकेश कुमार पाठक, प्रधानाचार्य रवि राय के नेतृत्व में समस्त कर्मचारी एवं हजारों छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी कॉलेज परिसर से निकलकर नगवा, बैजनाथ छपरा, अखार, बेयासी होते हुए शहीद स्मारक पहुंची जहां शहीद को पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, एकांकी नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विगत वर्ष में उत्कृष्ट अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आगन्तुकों को कॉलेज के प्रबंधक बृकेश पाठक एवं प्रधानाचार्य रवि राय ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

नगवां
शहीद मंगल पांडेय जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अश्रितों को किया गया सम्मानित, बलिया

इस मौके पर अश्वनी कुमार उपाध्याय, अवध बिहारी चौबे, चंद्रप्रकाश पाठक, शत्रुघ्न पांडेय, छितेश्वर मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, यादवेंद्र उपाध्याय, धर्मनाथ सिंह, आलोक उपाध्याय, हरिश्चंद्र पटेल, संजय पांडेय, दयानंद उपाध्याय, मनीराम शर्मा, हरिश्चंद्र पटेल, धीरेंद्र शुक्ला, लाल बिहारी गुप्ता, कमलेश पांडेय, महावीर पाठक, कमला शंकर ओझा, गोपाल जी शर्मा, लक्की सिंह, ब्रह्मा शंकर पांडेय, श्रीकांत चौबे, उमाशंकर शुक्ल, शशि भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सिंह ने किया।

मंगल पांडेय का बलिदान भारत की आजादी के लिए प्रेरणा बना: कर्नल भरत सिंह

पूर्व सैनिकों ने मनाई शहीद मंगल पांडेय जयंती:

सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय की 198वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से उनके पैतृक गांव नगवां स्थित स्मारक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भव्य आयोजन कर मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कर्नल भरत सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भारत की आजादी के लिए प्रेरणा बना। उन्होंने कहा कि एक सैनिक की हैसियत से आजादी के लिए बिगुल फूंकना आसान नहीं है। मंगल पांडेय ने वो सब किया जो भारत माता की आजादी के लिए आवश्यक था। कहा कि जब पूरा देश सुख चैन की निंद सोता है तो सैनिक जाग कर सरहदों की रक्षा करता है। कहा कि बलिया में भी पूर्व सैनिकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के भूतपूर्व सैनिकों ने अपने-अपने ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां बारी-बारी से एनसीसी कैडटों के सहयोग से रित परेड कर मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिले के अलावा बक्सर सहित कई पड़ोसी जिले के पूर्व सैनिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजक सैनिक कल्याण समिति दुबहर के तरफ से सभी पूर्व सैनिकों के साथ वीर नारियों के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। पहली बार नगवां में शहीद मंगल पांडेय की जयंती सैनिकों द्वारा भव्य एवं शानदार तरीके से मनाए जाने की चर्चा खूब जोर शोर से हो रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, अरुणेश पाठक, अंगद सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, उग्रसेन पांडेय, केडी सिंह, रजनीश चौबे, उमाशंकर पाठक, मनोज दुबे, प्रमोद दुबे, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, चंद कुमार पाठक, चंद्र प्रकाश पाठक, लपन पाठक, लालू पाठक, अश्वनी उपाध्याय, द्वारिका पांडे, रामप्रवेश पटेल, नन्द जी यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक कामता प्रसाद सिंह, संचालन रजनीश चौबे एवं अंगद सिंह ने किया।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित यूपी की 10 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

पढ़ते रहिए- कैसे पहुंचे भृगु मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

 

Previous Post

बारुद के ढेर पर बैठी जर्जर व अनियोजित चरमराती दिल्ली की सिसकी कौन सुने!

Next Post

योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: शंकराचार्य

up80.online

up80.online

Related Posts

CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics
यूपी

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Next Post
महाकुंभ

योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: शंकराचार्य

Milkipur

बीजेपी प्रत्याशी के लिए सपा का बागी एमएलए मांग रहा वोट

AK

चुनाव से महज 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Recommended

OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

5 days ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

1 week ago
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

4 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Trending

CM Yogi
बड़ी खबर

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

by up80.online
June 21, 2026
0

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान युवा तुर्क, रामपुर/लखनऊ...

UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026
OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online