• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

‘फार्मर आईडी’ के लिये मारे- मारे फिर रहे किसान, नही पायेंगे सम्मान निधि !

कहीं सर्वर प्रॉब्लम, कहीं खतौनी और आधार कार्ड में मामूली अंतर

up80.online by up80.online
January 27, 2025
in यूपी
0
PM Kisaan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

के.के. वर्मा, लखनऊ

पूरे देश में किसान हित में कई सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को आसानी से मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। उद्देश्य भले ही नेक है लेकिन फार्मर आईडी बनवाना किसानों के लिए बड़ा ही कठिन काम साबित हो रहा है।

किसान जन सेवा केंद्र से लेकर तहसील के कर्मचारियों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं, ऊपर से अंतिम तारीख का ऐलान।

किसान जन सेवा केंद्र से लेकर तहसील के कर्मचारियों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं, ऊपर से अंतिम तारीख का ऐलान। तमाम किसान पात्र होने के बावजूद अपनी किसान सम्मान निधि गंवा बैठेंगे, यह आशंका सम्बंधित किसानों को सता रही है। दिन में जन सेवा केन्द्र और रात में अपने मोबाइल पर फार्मर आईडी बनाने खातिर आंख गड़ाए रहते हैं और नतीजा शिफर। पहली बार होगा कि पात्र अपात्र दर्ज हो जायेंगे। कृषि  और राजस्व महकमे सीधे किसानों से जुड़े हैं, उनके ही पास असल दस्तावेज और वेरिफिकेशन के अधिकार हैं। किसानों ने केवाईसी करा रखा है, आधार और मोबाइल नंबर भी लिंक कराया है। उन्हें केसीसी बैंक ने जारी कर रखे हैं। जाहिर है कि उनके भूमि सम्बन्धी दस्तावेज वेरिफाइड हैं और उनकी भूमि बैंक में बंधक है। इतना सब होने के बावजूद किसानों को आखिर इधर उधर दौड़ने के लिए मजबूर करना काश्तकारों को अखर रहा है।

यह समस्या किसी एक गांव, एक जिले या फिर एक सूबे की नहीं बल्कि समूचे देश की है। हर जगह सर्वर डाउन होने का रोना रोया जा रहा है। किसान तो सर्वर प्रॉब्लम ठीक करने की कूबत रखता नहीं। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हितैषी सरकार वो मानी जाती है जो उन्हें उनके घर पर खुद सरकारी अहलकारों को भेज उनकी समस्या का निदान करे। लेखपाल के पास किसान लेखा जोखा होता है, इतना ही नहीं वो अपने हल्के के किसान से बखूबी वाकिफ भी होता है। जिला कृषि अधिकारी और कलेक्टर चाहे तो किसान को भटकना नही पड़ेगा। प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से किसान आस लगाये हैं कि वो किसानों की मदद खातिर 2018 में शुरू की गई किसान सम्मान निधि को लेकर किसानों को सहूलियत प्रदान करते हुए किसी कृषक की निधि की किश्त रोकी न जाये।

असलियत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानि की 19वीं किस्त नहीं मिलेगी। किसानों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ वन क्लिक में मिल जाए इस हेतु किसानों की आईडी बनवाई जा रही है। आईडी बनी होने से वास्तविक किसानों का डाटा सरकार के पास रहेगा। कार्ड बनने के बाद किसान का एक यूनिक आईडी नंबर जनरेट होगा, जिसमें हर खातेदार का खसरा, हिस्सा, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ई-केवाईसी विवरण रहेगा तथा भू-अभिलेख में परिवर्तन होने पर पोर्टल पर जानकारी स्वतः ही अपडेट हो जाएगी। किसानों की फार्मर आईडी बन जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र सरकार की 6 योजनाओं के लिए अलग- अलग चक्कर नहीं लगाना होगा। सहायता योजना, कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मृदा मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए अब सिर्फ एक फार्मर आईडी कार्ड ही देना होगा। फार्मर आईडी से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बाद बार-बार ई केवाईसी करवाने की जरूरत नहीं होगी। फार्मर आईडी के बाद बैंक से डिजिटल केसीसी के माध्यम से अधिकतम 2 लाख तक का लोन तुरंत प्राप्त हो जाएगा। कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ प्राप्त होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी खरीद के लिए पंजीकरण आसान हो जाएगा।किसान फसल ऋण, फसल बीमा, सम्मान निधि एवं आपदा राहत पाने के हकदार होंगे।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित यूपी की 10 हस्तिायों को पद्म पुरस्कार

पढ़ते रहिए: SuccessMantras जीवन में अपनी क्षमता को प्राप्त करने की आठ सूत्री रणनीति

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ
Previous Post

गणतंत्र दिवस पर व्यापारी नेता ने क्यों कहा- “ए.के. है तो सब ओके है”

Next Post

मौनी अमावस्या: कुंभ स्नान के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

up80.online

up80.online

Related Posts

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
बड़ी खबर

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026
“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
यूपी

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026
Next Post
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बेल्थरा रोड

मौनी अमावस्या: कुंभ स्नान के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Samajwadi Party

अर्जुन पाल के परिजनों से मिलने हमीरपुर जायेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

सीएम योगी के सलाहकार की माँ का पर्स चोरी

सीएम योगी के सलाहकार की माँ का पर्स चोरी

Recommended

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

4 days ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

1 day ago
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

1 day ago
UP politics

आजमगढ़ मंडल में चयनित 22 सरकारी टीचर टर्मिनेट, मचा हड़कंप

9 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Trending

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

by up80.online
May 25, 2026
0

प्रमोद कुमार सचान, कानपुर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सोशल मीडिया...

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026
“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

May 22, 2026
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

May 22, 2026
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पितृशोक

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online