• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित

55 बीएलओ को बेस्ट बीएलओ अवार्ड

up80.online by up80.online
January 26, 2025
in यूपी
0
मतदाता दिवस

104 वर्षीय मतदाता बदरूद्दीन सम्मानित

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विधान सभा क्षेत्र लखनऊ मध्य के 104 वर्षीय बदरूद्दीन को सम्मानित किया। इनके अलावा लखनऊ पूर्व के नीलकण्ठ यादव (100वर्ष), बक्शी का तालाब की श्रीमती विमला (101 वर्ष) तथा कल्लो (103 वर्ष) के शतायु मतदाताओं को पुष्प एवं शॅाल भेट कर सम्मानित किया गया।

मतदाता दिवस
100 साल से अधिक उम्र के मतदाता सम्मानित

लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों में अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरुक किये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और हमारे नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस वर्ष की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ यानी न केवल हमारे अधिकार की बल्कि हमारे कर्तव्य की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रत्येक नागरिक को 18वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदान का अधिकार मिलता है। अब वर्ष में चार मौके मतदाता सूची में नाम जोड़ने को मिलते है। युवाओं व महिलाओं को मतदाता सूची में फॉर्म-6 के माध्यम से पहला कदम बढ़ाना है।

Voter's Day
मतदाता दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 35 लाख से अधिक मतदाता है, जोकि कई देशों की जनसंख्या से अधिक है।

मडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि ऐसे मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों से घर-घर जाकर हम सबको अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना चाहिये। हर परिवार के मुखिया को मतदाता सूची में अपने सदस्यों का नाम चेक करना चाहिये।

7 जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मानित:

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 07 जिला निर्वाचन अधिकारियों को बेस्ट ईलेक्टोरल प्रेक्टिस अवार्ड की घोषणा की गयी, जिसमें जनपद ललितपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, गौतम बुद्ध नगर के मनीश कुमार वर्मा तथा तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह, सहारनपुर के डा0 दिनेश चंद्र, मुजफ्फरनगर के अरविन्द मल्लप्पा बांगरी, फतेहपुर की सी. इंदुमती शामिल है, साथ ही कार्यक्रम में गाजियाबाद के तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बुलन्दशहर के एसएसपी श्लोक कुमार को भी बेस्ट ईलेक्टोरल प्रेक्टिस अवार्ड दिये जाने की घोषणा की गयी।

स्पेशल अवार्ड कैटोगरी में जनपद कानपुर नगर के ए0आर0ओ0 राजेश कुमार तथा देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी। जनपद गाजीपुर के ई0आर0ओ0 पुष्पेन्द्र पटेल तथा जनपद भदोई के ई0आर0ओ0 अरूण कुमार गिरी को सम्मानित किया गया।

55 बीएलओ भी सम्मानित:

इस अवसर पर प्रदेश के 26 जनपदों के 55 बीएलओ को बेस्ट बीएलओ अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें आगरा के 02, फिरोज़ाबाद के 03, हाथरस के 02, प्रयागराज के 02, फतेहपुर के 02, बरेली के 01, बदायू के 03, शाहजहापुर के 02, अम्बेडकरनगर के 02, गोंडा के 02, बहराइच के 02, गोरखपुर के 02, कुशीनगर के 02, बस्ती के 02, लखनऊ के 04, खीरी के 01, रायबरेली के 02, उन्नाव के 03, गौतमबुद्ध नगर के 02, सहारनपुर के 02, मुजफ्रनगर के 02, शामली के 02, मुरादाबाद के 02, रामपुर के 01, चन्दौली के 03 बीएलओ शामिल है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित यूपी की 10 हस्तिायों को पद्म पुरस्कार

पढ़ते रहिए: SuccessMantras जीवन में अपनी क्षमता को प्राप्त करने की आठ सूत्री रणनीति

Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय समेत यूपी की 10 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

Next Post

गणतंत्र दिवस पर व्यापारी नेता ने क्यों कहा- “ए.के. है तो सब ओके है”

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026
Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
Next Post
मऊ

गणतंत्र दिवस पर व्यापारी नेता ने क्यों कहा- "ए.के. है तो सब ओके है"

PM Kisaan Samman Nidhi

'फार्मर आईडी' के लिये मारे- मारे फिर रहे किसान, नही पायेंगे सम्मान निधि !

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बेल्थरा रोड

मौनी अमावस्या: कुंभ स्नान के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

7 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

Trending

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

by up80.online
February 15, 2026
0

बसपा और कांग्रेस से मोहभंग के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी80 न्यूज, लखनऊ कभी...

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online