• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

Belthra Road: दो दोस्तों की दु:खद मौत पर शोक सभा का आयोजन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण नारायण ने की ये अपील

up80.online by up80.online
January 8, 2025
in यूपी
0
Belthra Road

दो दोस्तों के निधन पर शोक सभा का आयोजन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दो दिन पहले हुई दुर्घटना में बेल्थरारोड के दो दोस्तों की मौत पर पूरा नगर गम में डूबा हुआ है। इन दोनों दोस्तों की याद में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण नारायण द्वारा बीबीडी स्मार्ट बाजार में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों व्यापारियों के साथ चेयरमैन पद की प्रत्याशी रही भावना नारायणा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रवीण नारायण ने लोगों ने ठंड व कुहरा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की। 

हादसा
सड़क हादसा में दो दोस्तों की मौत

इससे पहले सोमवार को भी इस घटना को लेकर नगरवासियों ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर की दुकानें बंद रहीं।

बेल्थरारोड के यूनाइटेड क्लब प्रांगण में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू के आह्वान पर नगरवासियों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठाने बंद रखा। नगरवासी शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत से काफी मर्माहत नजर आए। 12 बजे यूनाइटेड क्लब में हुए शोक सभा में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया, सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, समाजिक कार्यकर्ता प्रवीण नारायण, साहू समाज के अध्यक्ष बैजनाथ साहू, खालिद भाई, दुर्गा प्रसाद मधु, तौहिद अहमद लारी, सभासद सुनील कुमार टिंकू, भोलू जायसवाल, राममनोहर गांधी सहित सैंकड़ों व्यापारियों व नगरवासियों ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।
बता दें कि बेल्थरारोड के चार दोस्त 30 दिसम्बर को पिकनिक मनाने कार से निकले थे। इस दौरान उन्होंने कई पर्यटक स्थलों के साथ ही नैनीताल व नीम करौली बाबा का दर्शन किया। 3 जनवरी को चारों दोस्त वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोर में आजमगढ़ के छठियांव के समीप उनकी कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। इस दौरान कंटेनर कार को खिंचते काफी आगे निकल गई। एक्सीडेंट इतना भयानक रहा कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। यहां तक कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान अमित कुमार गुप्ता उर्फ धन जी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल तीन अन्य दोस्तों शिवम कन्नौजिया, मनीष गुप्ता व राजन जायसवाल को आजमगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मनीष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 5 ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। यह खबर बेल्थरारोड में फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की देर शाम मनीष का शव घर पहुंचते ही वहां शुभेच्छुओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान उसका शव अंतिम दर्शन के लिए घर में ही रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का बड़ा भाई गुजरात से अपने घर नहीं पहुंचा था इसलिए अंतिम संस्कार के लिए उसका इंतजार किया जा रहा था। इसके पूर्व शनिवार की देर शाम अमित कुमार गुप्ता उर्फ धन जी का शव घर पहुंचने पर उसका देर रात तक अंतिम संस्कार सरयू नदी के तुर्तीपार घाट पर कर दिया गया था।

Previous Post

शौर्य और साहस के प्रतीक हैं गुरु गोविंद सिंह: सरदार केशर सिंह

Next Post

सख्ती: बिजली बिल वसूली में लापरवाही पर सीएम के क्षेत्र के चीफ इंजीनियर को दी गई चेतावनी

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Next Post
बिजली बिल

सख्ती: बिजली बिल वसूली में लापरवाही पर सीएम के क्षेत्र के चीफ इंजीनियर को दी गई चेतावनी

सोनभद्र: नाबालिग किशोरियों का सौदा करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

सोनभद्र: नाबालिग किशोरियों का सौदा करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

मिर्जापुर

पुलिस की लापरवाही से हुई सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की हत्या: सिन्हा

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

1 day ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online