• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी पर कमल खिला, राजनीतिक पंडितों के लिए ‘रिसर्च का विषय’

यूपी उपचुनाव में मिली जीत से भाजपा गठबंधन गदगद तो सपा में मायूसी

up80.online by up80.online
December 22, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि समाजवादी पार्टी को महज दो सीटों पर ही विजय मिल सकी।

उपचुनाव में भाजपा  BJP ने अलीगढ़ की खैर, गाजियाबाद सदर, कुंदरकी, फूलपुर, मझवां, कटेहरी सीट पर जीत हासिल की है और भाजपा की सहयोगी रालोद ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर जीत हासिल की है। जबकि सपा SP ने मैनपुरी की करहल और कानुपर की सीसामऊ सीट पर जीत बरकरार रखा है।

मजे की बात यह है कि मुरादाबाद की मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी सीट पर भी भाजपा की एतिहासिक जीत हुई है। इस सीट पर 60 फीसदी आबादी मुस्लिम है, बावजूद इसके सपा उम्मीदवार मो.रिजवान को महज 25561 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है। यहां भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर ने सपा प्रत्याशी को 144742 वोटों से पटखनी दी है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने सीधा-सीधा आरोप लगाया है कि उसमे मतदाताओं को धमकी दी गई और उन्हें डराया गया।

कुंदरकी के अलावा अलीगढ़ की खैर सीट से भाजपा के सुरेंद्र दिलेर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य के अलावा मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा की सहयोगी रालोद के मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। उधर, मैनपुरी की करहल से सपा के तेजप्रताप यादव और कानपुर की सीसामऊ से सपा की नसीम सोलंकी निर्वाचित हुई हैं।

भाजपा की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है-

“उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मदतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!”

“बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।“

यूपी में उपचुनाव में मिली हार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है-

‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं।

अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है….बांधो मुट्‌ठी, तानो मुट्‌ठी और पीडीए का करो उद्धोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर हुई जीत पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा है-

राष्ट्रीय लोक दल द्वारा रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल की जीत किसानों- मजदूरों एवं जवानों, गरीब-गुरबा, शोषित-वंचित एवं भाईचारा की जीत है। उन्होंने कहा कि मीरापुर की जनता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय क़ृषि मंत्री देश के किसानों के नेता चौधरी अजित सिंह की नीति और रीति में विश्वास हुए ऱखते  देश के शानदार युवा राजनेता रालोद मुखिया केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश पाल की जीत से सिद्ध हो गया कि उप्र में सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल पार्टी है जो समाजिक न्याय और भाईचारा में विश्वास करती है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यालय में पकड़ी गई बिजली चोरी, मामला दर्ज

Previous Post

Ballia: बस से टकरा कर बारातियों से भरी जीप पलटी, तीन मासूम समेत 12 घायल

Next Post

बुंदेलखंड मे सबसे मजबूत बनेगी आसपा – डा. अनूप पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
आसपा

बुंदेलखंड मे सबसे मजबूत बनेगी आसपा - डा. अनूप पटेल

बीजेपी

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विद्या के मंदिर के रास्ते के लिए अपनी जमीन दान की

समानता और न्याय के मामले में भारत का संविधान अमेरिका से भी आगे: न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव

समानता और न्याय के मामले में भारत का संविधान अमेरिका से भी आगे: न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

5 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online