• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

समानता और न्याय के मामले में भारत का संविधान अमेरिका से भी आगे: न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव

75वें संविधान दिवस पर केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया संगोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

up80.online by up80.online
November 26, 2024
in देश, यूपी
0
समानता और न्याय के मामले में भारत का संविधान अमेरिका से भी आगे: न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा 75वें संविधान दिवस के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन पीठ में एक संगोष्ठी व चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, इसके निर्माण की यात्रा और इसके प्रभाव पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समानता और न्याय के मामले में भारत का संविधान अमेरिका से भी आगे है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में पूरा संविधान निहित है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अमर पाल सिंह ने कहा कि संविधान के मार्गदर्शन में भारत जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

संविधान दिवस, PIB
संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का आयोजन, लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर (डॉ.) विनीता काचर ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश को रोशनी दिखाने वाला एक चिराग है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित पारदर्शिता के कारण भारत की महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष जैसे उच्च पदों पर आसीन रही हैं।

बीबीएयू की प्रोफेसर (डॉ.) सुदर्शन वर्मा ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को तैयार किया गया संविधान केवल सरकार को नियम ही नहीं, बल्कि उद्देश्यों का भी मार्ग दिखाता है। उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान की प्रशंसा की, जिन्होंने 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिनों में संविधान का निर्माण किया, जो एक मजबूत और सशक्त भारत की नींव बना।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि “संविधान इस देश की आत्मा है। यह हमें अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।”

 

Previous Post

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विद्या के मंदिर के रास्ते के लिए अपनी जमीन दान की

Next Post

बौद्ध भिक्षु ने क्यों कहा- अल्पसंख्यक को सुरक्षा न देना चिंतनीय?

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
बौद्ध भिक्षु ने क्यों कहा- अल्पसंख्यक को सुरक्षा न देना चिंतनीय?

बौद्ध भिक्षु ने क्यों कहा- अल्पसंख्यक को सुरक्षा न देना चिंतनीय?

UP politics

पैसा लेकर ट्रक छोड़ने वाले राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड

gulf countries

यूपी से 5000 कुशल श्रमिकों को फिर भेजा जाएगा इजराइल

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago
Uttar Pradesh

लघु एवं सीमांत किसानों को सस्ती दर पर मिलेगा ऋृण, सीएम ने दिया निर्देश

11 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online