यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड
बलिया के बेल्थरारोड में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में बुधवार को मुहर्रम मनाया गया। बुधवार की देर शाम विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज खेल से सबको सम्मोहित कर दिया।
मुर्हरम जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु धार्मिक झंडे लहराते हुए या अली, या हुसैन के नारे लगा रहे थे। वहीं कुछ मर्सिया पढ़ रहे थे। अलम और ताजिया के जुलूस में शामिल लोग खुद को छुरियों और जंजीरों से लहूलुहान कर मातम
मनाते नजर आए। जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज खेल से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जुलूस में किशोर बच्चों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। व्यापार मंडल व यूनाइटेड क्लब द्वारा संयुक्त रुप से जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में शामिल भारत माता के नक्शे के साथ फोटो खिंचवाने की युवाओं में होड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए थे। उभांव व सीयर पुलिस चौकी के सिपाही सुरक्षा की कमान संभालेंगे हुए थे। उनके सहयोग के लिए जिला मुख्यालय से भी पुलिसकर्मी लगाए गए थे। जुलूस का नगर व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर कर्बला की तरफ प्रस्थान कर रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल ताजियों को कर्बला में देर रात को दफन किया गया। मुहर्रम जुलूस में हिन्दू मुस्लिम एकता का नजारा नजर आया।