• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

हाईकोर्ट पहुँचा भदोही सांसद का मामला, खतरे में सदस्यता

टीएमसी प्रत्याशी रहे ललितेश त्रिपाठी ने दी चुनौती

up80.online by up80.online
July 19, 2024
in यूपी, राजनीति
0
हाईकोर्ट पहुँचा भदोही सांसद का मामला, खतरे में सदस्यता
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

लोकसभा में भारतीय जनात पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है। टीएमसी उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के सिंबल पर भदोही से चुनाव लड़ने वाले डा. विनोद बिंद के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने उनकी जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।

Lalitesh Pati Tripathi
Lalitesh Pati Tripathi, ex mla

दायर की गई याचिका में बिंद के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने की मांग की है। श्री त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि बिंद ने निषाद पार्टी में रहते हुए भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा है। उनके इस कृत्य को संविधान की 10वीं अनुसूची एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने मांग की है कि बीजेपी सांसद का निर्वाचन अमान्य किया जाए। इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि किसी अन्य दल का सदस्य रहते हुए भाजपा के चुनाव चिन्ह पर 78 -भदोही लोकसभा से उम्मीदवार बनकर डॉ विनोद कुमार बिंद ने संविधान की 10वीं अनुसूची एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियमों का उल्लंघन किया है।

टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने मामले में इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष एक याचिका प्रस्तुत की है। जिसमें भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में डॉ विनोद कुमार बिंद के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने की मांग की है। बीजेपी के सिंबल पर भदोही से चुनाव में उतरे डा. विनोद बिंद ने ही टीएमसी उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव में हरा दिया था।

इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र और मझवां विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को 2022 के विधानसभा चुनाव में भी डॉक्टर विनोद बिंद ने निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव हरा दिया था। जब ललितेश पति त्रिपाठी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की तो उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात करके अपने लिए भदोही लोकसभा सीट मांगी थी। अखिलेश यादव ने उन्हें अपने कोटे की एक सीट दे दी, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी सहयोगी निषाद पार्टी के विधायक डॉ. विनोद बिंद को भाजपा उम्मीदवार बनाकर उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था।

Previous Post

अखिलेश यादव ने कहा- “मानसून ऑफर- सौ लाओ, सरकार बनाओ”

Next Post

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ पौधारोपण

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
Next Post
एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ पौधारोपण

यूपी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा- फिलिस्तीन की आज़ादी के समर्थन में नारेबाज़ी करने वालों की गिरफ्तारी निंदनीय

मऊ के पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, डीएम को दिया ज्ञापन

मऊ के पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, डीएम को दिया ज्ञापन

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

2 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

3 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

5 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

by up80.online
May 2, 2026
0

एक्सीडेंट में पिता की पहले हो चुकी है मौत, अब इकलौते बेटे की भी मौत  यूपी80 न्यूज,...

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online