• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

चोरी की तीन मोटर साइकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

मोटर साइकिल बिहार बेचने जा रहे थे वाहन चोर

up80.online by up80.online
June 15, 2024
in बिहार, यूपी
0
चोरी की तीन मोटर साइकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

बलिया जनपद की उभांव थाना की पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने संबंधित धारा में दोनों का चालान कर कर दिया है। वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने बिहार प्रांत जा रहे थे कि तुर्तीपार में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर तुर्तीपार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की अपाची बाइक को लेकर वाहन चोर सिकन्दरपुर से सीवान बिहार जाने की फिराक में हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस मुस्तैद होकर तुर्तीपार में सघन वाहन चेकिंग अभियान में जुट गई। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने टार्च जलाकर उक्त वाहन को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख वाहन चोर बाइक को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किए। परन्तु पहले से ही अलर्ट कां. राकेश यादव व अजीत यादव ने उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान निखिल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी बहादुरपुर कारी थाना गड़वार तथा सचिन राजभर पुत्र राम अवध राजभर निवासी खटया खडगी थाना सिकन्दरपुर के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त अपाची उनके द्वारा जमुआंव चट्टी से 13 जून को चोरी की गई थी, जिसे वो सीवान बिहार में बेचने ले जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस की पूछताछ में वाहन चोरों ने त्यागी बाबा के आश्रम के बगल से जाने वाली पगडंडी की झाड़ियों में चोरी की दो बाइक के बारे में जानकारी दी। पुलिस द्वारा जब उक्त स्थान की जांच की गई तो वहां से भी चोरी की दो बाइक अपाची व ग्लैमर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार ग्लैमर बैरिया व अपाची गड़वार थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को तीनों वाहन जब्त कर दोनों वाहन चोरों को सम्बन्धित धारा में चालान कर बलिया भेज दिया।

Previous Post

पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?

Next Post

अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को दी चेतावनी- गठबंधन में रहना है तो भाषा पर कंट्रोल करें

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
Rajbhar

अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को दी चेतावनी- गठबंधन में रहना है तो भाषा पर कंट्रोल करें

डीएम सुन रहे थे शिकायत, मातहत अधिकारी व्हाट्सएप चैटिंग व शॉर्ट वीडियो में थे मस्त

डीएम सुन रहे थे शिकायत, मातहत अधिकारी व्हाट्सएप चैटिंग व शॉर्ट वीडियो में थे मस्त

ओबरा: जल संकट से लोग परेशान, हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

ओबरा: जल संकट से लोग परेशान, हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online