• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, May 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

योगी सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री फिसड्‌डी साबित हुए, अपने ही क्षेत्र में नहीं खिला सके कमल

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी

up80.online by up80.online
June 9, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकसभा चुनाव Loksabha election में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार Yogi Govt के 16 मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र में फिसड्‌डी साबित हुए। ये मंत्री एनडीए NDA प्रत्याशी को नहीं जिता सके। इन 16 मंत्रियों के गढ़ में विपक्ष ने सेंध लगा दी। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन विधानसभाओं में भाजपा BJP ने प्रचंड जीत हासिल की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा के 13 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर तीन साल बाद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री हैं।

सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही Minister Surya Pratap Shahi देवरिया की पथरदेवा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने उनके विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है। मैनपुरी सदर से विधायक जयवीर सिंह Jaiveer Singh पर्यटन मंत्री हैं। मैनपुरी से सपा के टिकट पर डिंपल यादव Dimpal Yadav संसद पहुंची हैं। यहां से जयवीर सिंह खुद लोकसभा प्रत्याशी थे, लेकिन खुद तो हारे ही और अपनी विधानसभा में भी नहीं जीत सके। इसी तरह, भोगनीपुर से विधायक और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान Rakesh Sachan के गढ़ में साइकिल जीत गई।

मैनपुरी
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

योगी सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव Girish Chandra Yadav जौनपुर सदर से विधायक हैं। उनकी सीट से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने विजय प्राप्त की है। कन्नौज से विधायक और समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण Asim Arun की विधानसभा की जनता ने अखिलेश यादव को ज्यादा वोट दिए।

राकेश सचान
मंत्री राकेश सचान, लखनऊ

लोकसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन राज्यमंत्रियों का रहा। 11 राज्यमंत्री अपनी विधानसभा में विपक्ष से मात खा गए। अमेठी की तिलोई सीट से मयंकेश्वर शरण सिंह, सोनभद्र की ओबरा विधानसभा से संजीव कुमार गोंड, देवबंद सहारनपुर से जीतकर मंत्री बने बृजेश सिंह, हरगांव सीतापुर के सुरेश राही, मेरठ दक्षिण के विधायक सोमेन्द्र तोमर, खैर अलीगढ़ के अनूप प्रधान बाल्मीकि, अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला, सीतापुर सदर के राकेश राठौर गुरु, शाहाबाद हरदोई से चुनकर विधानसभा पहुंची रजनी तिवारी और दरियाबाद बाराबंकी के सतीश चंद्र शर्मा, सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम हैं।

वहीं, कई मंत्री अपना गढ़ बचाने में सफल रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री लखनऊ कैंट से विधायक और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, शाहजहांपुर से विधायक और वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, लक्ष्मी नारायण चौधरी, योगेन्द्र उपाध्याय, बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह और अनिल राजभर हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों में स्टांप व रजिस्ट्री मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, संदीप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, गुलाब देवी और नरेन्द्र कश्यप ने भी अपने क्षेत्र में पकड़ साबित कर दिखाई। राज्य मंत्रियों में बलदेव सिंह औलख, रामकेश निषाद, दिनेश खटीक, अजीत पाल, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय सिंह गंगवार और के पी मलिक भी अपनी साख बचाने में कामयाब रहे।

Previous Post

पोस्टल बैलेट से वोटिंग में 47 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन आगे

Next Post

मोदी 3.0 : कैबिनेट में 27 ओबीसी मंत्री, यूपी से पीएम मोदी सहित 10 चेहरों को मिली जगह

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
Modi

मोदी 3.0 : कैबिनेट में 27 ओबीसी मंत्री, यूपी से पीएम मोदी सहित 10 चेहरों को मिली जगह

PM Kisaan Samman Nidhi

तीसरी बार शपथ लेते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान निधि जारी की

सहारा

पीएम मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह को फिर मिला गृह मंत्रालय

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

5 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online