• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, March 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

रिंकी कोल को दिया वोट मोदी और श्रवण गौड़ का वोट मेरे पास आएगा: योगी

सीएम योगी ने कहा-भारत में 2025 जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जायेगा

up80.online by up80.online
May 27, 2024
in यूपी, राजनीति
0
Rinki Kol

रिंकी कोल व श्रवण गौड़ के समर्थन में सीएम योगी ने किया प्रचार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, सोनभद्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi के मन में भारत के विकास और विरासत के बारे में संवेदना है। उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 को जनजातीय भगवान बिरसा मुंडा Birsa Munda वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया है। भारत अगला वर्ष जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाएगा। भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के लिए उन्होंने सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने अपील की कि लोकसभा चुनाव में रॉबटर्सगंज और विधानसभा चुनाव में दुद्धी भी देश की आवाज के साथ जुड़ेगा। रिंकी कोल Rinki Kol को कप प्लेट चुनाव निशान पर मिला वोट दिल्ली में मोदी जी को और श्रवण गौड़ को कमल पर वोट सीधे मेरे पास आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोनभद्र के दुद्धी में जनसभा की। यहां रॉबटर्सगंज लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी व विधायक रिंकी कोल तथा दुद्धि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी श्रवण गौड़ के लिए वोट मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। इसका परिणाम है कि दुनिया भारत के आगे नतमस्तक है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हो गया। पहले जगह-जगह विस्फोट होते थे, जिसमें निर्दोष मारे जाते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गरीब जनजातीय समाज व अनुसूचित जाति के लोग भूख से तपड़ते थे। किसान आत्महत्या और नौजवान पलायन करता था। दबंग-माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। हमने सोनभद्र के लिए विशेष व्यवस्था की है। चेरो, गौड़, बुक्शा, थारू, कोल समाज के जिन लोगों के पास मकान नहीं था, उन्हें मकान उपलब्ध कराया गया है। मोदी ने घोषणा की है कि अगले पांच वर्ष में शेष बचे गरीबों को मकान देंगे। हमने पहले शुरुआत कर दी है। माफिया को मिट्टी में मिलाकर कब्जा की गई संपत्ति सरकार वापस ले रही है और आवास, हाईराइज बिल्डिंग बनाकर गरीबों को फ्लैट आवंटित किया जा रहा है। पहले माफिया पुलिस और व्यापारी को भगाता था। अब वह गले में तख्ती लगाकर घूम रहा है कि जान बख्श दो। हमने कहा है कि गरीबों के शोषक का वही हाल होगा, जिसके वे हकदार हैं। पहले माफिया हावी होते थे पर आज समाप्त हो गए।

उन्होंने कहा कि सपा -कांग्रेस सत्ता में आई तो ओबीसी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे, लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह सत्ता में आने पर विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। हम यह विरासत टैक्स भी नहीं लगाने देंगे। उन्होंने कहा कि रिंकी कोल को कप-प्लेट पर वोट देकर दिल्ली भेजना है।

जनसभा में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, संजीव गौड़, राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्य, विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद आदि की मौजूदगी रही।

Previous Post

अखिलेश यादव का सवाल- पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता है?

Next Post

बेटियों को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
Next Post
घोसी

बेटियों को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: योगी

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

Recommended

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

11 hours ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online