• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

गरीबों के हक पर कोई नहीं डाल सकता डाका

up80.online by up80.online
May 12, 2024
in यूपी, राजनीति
0
केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज महोबा में हमीरपुर लोकसभा की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 34 लाख करोड़ रूपये लाभार्थियों के खाते में पहुंचाया है। अब गरीबों के हक पर कोई भी डाका नहीं डाल सकता, यह मोदी की गारंटी है। सपा, बसपा, कांग्रेस गरीबों के हक के 85 फीसदी हड़पे जाते थे। कांग्रेसी, सपाई, बसपाई कमीशन कल्चर को मोदी सरकार ने खत्म किया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में 4 करोड़ लोगों को आवास मिला, 80 करोड़ लोगों निःशुल्क राशन मिल रहा है। 4 जून को 4 बजे 400 पार होते ही 3 करोड़ गरीबों को पक्के मकान तथा देश की 80 करोड़ जनता को निःशुल्क राशन मिलता रहेगा। कांग्रेस, सपा, बसपा गरीबी हटाओं का नारा लगाते रहे और सिर्फ अपने परिवार का भला करते रहे। जब गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया। मोदी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार मुक्त देश के संकल्प के साथ कांग्रेस मुक्त देश तथा सपा व बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए मतदान करना है।
श्री मौर्य ने कहा कि 2014 में सपा व कांग्रेस का गठबंधन था, 2019 में सपा व बसपा का गठबंधन था, लेकिन कोई गठबंधन टिक नहीं पाया। 2024 में भी कोई गठबंधन नहीं टिकेगा। अखिलेश यादव कन्नौज से तथा राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार रहे है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में मोदी जी की लहर थी, 2019 में मोदी जी की आंधी थी और 2024 में मोदी की सुनामी चल रही है। मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का वादा किया तो उसको पूरा किया। अब हर बूथ पर पिछले चुनाव में मिले भाजपा के मतो में 370 से अधिक मतो को जोड़कर कमल खिलाना है। हर बूथ पर कमल खिलेगा तो भारत तरक्की के रास्ते पर और आगे बढेगा। हर बूथ पर कमल खिलेगा तो भारत के हर गरीब, युवा, अन्नदाता ओर महिलाओं के चेहरे पर खुशहाली आएगी।

Previous Post

बाराबंकी में गरजे अखिलेश, कहा- संविधान बचाने व बदलने वालों के बीच है 2024 का चुनाव

Next Post

चतुर्थ चरण: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर आज डाले जायेंगे वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव 2024

चतुर्थ चरण: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर आज डाले जायेंगे वोट

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने क्यों कहा- चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने मानी हार

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online