• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पेंशन पंजीकरण के लिए श्रमिकों को जागरूक करे प्रबुद्ध वर्ग : अनुप्रिया पटेल 

up80.online by up80.online
May 1, 2019
in यूपी, राजनीति
0
पेंशन पंजीकरण के लिए श्रमिकों को जागरूक करे प्रबुद्ध वर्ग : अनुप्रिया पटेल 

अनुप्रिया पटेल ने खटिक समाज के अध्यक्ष जोखूराम सोनकर से की मुलाकात

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘श्रमिकों की मेहनत व ताकत से  हर क्षेत्र में हो रहा चहुंमुखी विकास’

मिर्जापुर, 1 मई

‘विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रमिकों की मेहनत और ताकत का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का सपना साकार हो रहा है।’

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा, अपना दल (एस) व निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को खटिक महासंघ के अध्यक्ष जोखूराम सोनकर से मुलाकात के दौरान यह बात कही। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ का लाभ उठाने के लिए श्री जोखूराम सोनकर जी से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील कीं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पंजीकरण जरूर कराएं। उन्होंने जनपद के प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि अपने घर के आसपास लोगों को इस बाबत जागरूक करें।

यह भी पढ़ें: सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सही मायने में देश और समाज का पूर्ण रूप से विकास तभी हो सकता है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति का परिवार भी खुशहाल हो। उसके बच्चे भी खुशहाल पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जहां उज्जवला योजना के तहत हमारी माताओं-बहनों को धुएं से आजादी दी है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत एक स्वस्थ भारत का निर्माण करने की पहल शुरू की है। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजना के जरिए प्रधानमंत्री जी हमारे किसान भाईयों के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आए हैं। किसान भाईयों की मूलभूत जरूरतों के लिए सरकार सीधे उनके खाते में सलाना 6000 रुपए जमा करेगी। सरकार और किसान के बीच किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ेगी।

योजना का लाभ:

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इसके तहत उन सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कारीगरों और मजदूरों को 60 साल की उम्र पार करने के बाद कम से कम 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपए अथवा इससे कम है।

यह भी पढ़ें: भाजपा को हराना हमारा एकमात्र लक्ष्य: ओमप्रकाश राजभर

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको मात्र 55 रुपए प्रतिमाह बैंक में जमा करने होंगे।  जितनी राशि आप खाते में जमा करेंगे, उतनी ही राशि सरकार भी आपके खाते में जमा करेगी। यदि आप 18 साल की उम्र में योजना के लिए पंजीकरण कराते हैं तो आपको प्रतिमाह महज 55 रुपए जमा करने होंगे, लेकिन यदि आपकी उम्र 29 साल है तो आपको प्रतिमाह 100 रुपए जमा करने होंगे और यदि आपकी उम्र 40 साल है तो प्रतिमाह आपको 200 रुपए प्रतिमाह जमा करने होंगे। इसके लिए कामगारों व मजदूर भाईयों को केवल आधार कार्ड की प्रति और बैंक खाता की प्रति जमा करनी होगी।

इन्हें मिलेगा लाभ:

इसके अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसान, किसान मजदूर, रिक्शाचालक, ऑटो चालक, नाई, धोबी, सब्जीवाला, सफाई मजदूर, हाकर्स, घरेलू कामगार, दूध, फल, सब्जी बेचने वाला, पटरी दुकानदार, दुकानों पर काम करने वाले मजदूर, आर्शा बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता, रसोईया, होमगार्ड्स, पीआरडी जवान, ड्राईवर, ईंट-भट्‌ठा पर काम करने वाले मजदूर, बीड़ी बनाने वाले, कूड़ा बीनने वाले, निर्माण श्रमिक, कैमरामैन, लाईटमैन, आभूषण बनाने वाले, चाय बनाने वाले, पशु पालन करने वाले, मछली पालन करने वाले, मुर्गी पालन, बैण्ड बजाने वाले, बुनकर, हथकरघा कर्मकार, एवं इसी प्रकार के अन्य मानदेय पर तैनात कर्मचारी, श्रमिक एवं स्वरोजगार करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। समाज का ये ऐसा तबका है, जिसकी ओर अब तक किसी भी सरकार का ध्यान नहीं गया था। यह योजना भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) द्वारा लागू की जा रही है।

इस मौके पर रामकुमार विश्वकर्मा, शिवलाल सोनकर, उदय पटेल, अनिल कुमार सिंह इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

जीतने पर पर सबसे पहले सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराऊंगी: अनुप्रिया पटेल

Next Post

मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
सपा-बसपा गठबंधन टूट गया

मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की तरह अन्य  स्टेशनों का भी होगा सौंदर्यीकरण: अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की तरह अन्य  स्टेशनों का भी होगा सौंदर्यीकरण: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल को आवंटित हुआ चुनाव चिन्ह् ‘कप-प्लेट’

अनुप्रिया पटेल को आवंटित हुआ चुनाव चिन्ह् 'कप-प्लेट'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online