• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अब आजमगढ़ में जहाज उतरे क इंतजाम हो गयल हौ: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आजमगढ़ से पांच उड़ानों को दिखाई हरी झंडी

up80.online by up80.online
March 10, 2024
in बड़ी खबर, यूपी
0
अब आजमगढ़ में जहाज उतरे क इंतजाम हो गयल हौ: पीएम मोदी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज़, आजमगढ़
’’इहां से लेकर विदेश तक जे भी आजमगढ़ क रहै वाला हौ, सबके आज बहुत खुशी मिलत होई। ई पहली बार नाही हौ, एकरे पहिले, जब हम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे क उद्घाटन कइली तब आजमगढ़ क लोग कहलन की अब लखनऊ में जहाज से उतरकर अढ़ाई घंटा में आजमगढ़ आ जाइब। मगर अब आजमगढ़ में जहाज उतरे क इंतजाम हो गयल हौ। अब मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बने के कारण पढ़ाई और दवाई के इंतजाम बदे भी बनारस जाए क जरूरत कम पड़ी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ में हवाई अड्डा का उद्घाटन के पश्चात आजमगढ़ के लोगों से भोजपुरी में संवाद करते हुए यह बात कही।

Azamgarh
पीएम मोदी ने आजमगढ़ से पांच उड़ानों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश देख रहा है कि मैंने वर्ष 2019 जो शिलान्यास किया था, वह आज धरातल पर है। मेरी विकास यात्रा का अभियान लगातार चलता रहेगा। अब हवाई मार्ग से सीधे आजमगढ़ लोग आ सकेंगे। इसके अलावा मेडिकल कालेज व यूनिवर्सिटी बनने के बाद पढ़ाई व दवाई के लिए भी यहाँ के लोगों को बनारस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने कभी माफियागिरी व कट्टरपन्थी राज देखी थी, लेकिन आज कानून का राज देख रही है। यहां औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। जिस तरह हमारी सरकार जन कल्याण की योजनओं को मेट्रो शहरों से आगे बढ़ाकर छोटे शहरों तक ले गयी, उसी प्रकार आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम को भी छोटे शहरों तक ले जाएंगे। छोटे शहर भी अच्छे एयरपोर्ट व हाईवे के हकदार होंगे।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन सरकार ने यूपी में लाखों करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। इससे न सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर बदला है बल्कि युवाओं के लिए लाखों नये अवसर बने हैं। आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड निवेश और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से हो रही है। यूपी की चर्चा एक्सप्रेस वे, बेहतर कानून व्यवस्था से हो रही है। अयोध्या में राम मंदिर का सदियों पुराना इंतजार भी समाप्त हो गया है। बनारस, मथुरा, कुशीनगर के विकास से यूपी में पर्यटन तेजी से बढ़ा है, इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है। यही गारंटी 10 साल पहले दी थी, जो आज पूरी हो रही है।

शुरू हुआ लखनऊ का नया टर्मिनल टी-3, पीएम ने रिमोट से किया शुभारंभ:

लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ हो गया है। इस टर्मिनल को टी-3 के नाम से जाना जाएगा। नए टर्मिनल टी-3 का पीएम नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से रिमोट से शुभारंभ किया। उन्होंने लखनऊ से यूपी के पांच जिलों की सस्ती उड़ानों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे।
अमौसी एयरपोर्ट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व निदेशक जीत अदाणी उपस्थित रहे। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य कोविड के पहले शुरू हुआ था, पर कोरोना काल की वजह से सुस्त हो गया था। इसका निर्माण कार्य 1400 करोड़ से शुरू हुआ था, जिसकी लागत बढ़कर 3900 करोड़ रुपये पहुंच गई है। टर्मिनल का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। शेष कार्य पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में टर्मिनल के तैयार हो चुके हिस्से का शुभारंभ किया जाएगा।अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसका लुक बेहद खास है। हाल ही टर्मिनल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो यात्रियों को बहुत पसंद आई। इंटीरियर से लेकर यात्री सुविधाओं तक पर विशेष रूप से कार्य किया गया है। नए टर्मिनल टी-3 के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद अमौसी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ जाएगी। इस टर्मिनल को 1,15,000 वर्गमीटर जमीन पर बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर सालाना 1.30 करोड़ यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। यह टर्मिनल एक साथ 4000 यात्रियों को होल्ड कर सकेगा। टर्मिनल पर 14 एयरोब्रिज, 30 लिफ्ट होंगी। यहां से 3200 घरेलू व 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो सकेगा। टर्मिनल के बाहर 1500 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग भी बन रही है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन एक और टर्मिनल की रूपरेखा तैयार कर चुका है। टी-3 के बन जाने के बाद चौथे टर्मिनल को बनाया जाएगा, जो और भी भव्य व सुविधाओं से लैस होगा। इस टर्मिनल को बनाने पर कुल 10,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी पर्यावरणीय अनुमति पहले ही ली जा चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से पांच शहरों की फ्लाइटों को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें आजमगढ़ से लखनऊ की उड़ान सहित लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ की उड़ानें भी शामिल हैं। यह फ्लाइटें फ्लाईबिग एयरलाइन शुरू कर रही है, जिसका किराया 1048 रुपये रहेगा। विमान 19 सीटर होगा। उड़ानों का शेड्यूल किया जा चुका है।

 

Previous Post

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने फिर घेरा मुख्यमंत्री आवास

Next Post

प्रमोद यादव के बाद अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी की महिला नेता की नृशंस हत्या

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?
बड़ी खबर

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 28, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
प्रमोद यादव के बाद अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी की महिला नेता की नृशंस हत्या

प्रमोद यादव के बाद अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी की महिला नेता की नृशंस हत्या

बिच्छे लाल राजभर

कटप्पा के विद्रोह को रोकने व घोसी फतह के लिए राजभर ने पुराने कार्यकर्ता को बनाया एमएलसी उम्मीदवार

कहने को ‘ए’ क्लास बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

कहने को 'ए' क्लास बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

Recommended

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

14 hours ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

4 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?
बड़ी खबर

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 28, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online