• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, May 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

डिप्टी सीएम मौर्य ने किया रामलाल राही व सुंदरी देवी राही की मूर्ति का अनावरण

सबको मिलकर बनाना है भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था: केशव

up80.online by up80.online
January 2, 2024
in यूपी, राजनीति
0
डिप्टी सीएम मौर्य ने किया रामलाल राही व सुंदरी देवी राही की मूर्ति का अनावरण
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य Dy CM Keshav Prasad Maurya ने सीतापुर जनपद के सत् श्री सांई शिव शक्ति मन्दिर, सरायन नदी तट, मोहल्ला नई बस्ती में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्व. राम लाल राही की 86वीं जयन्ती पर स्व. राम लाल राही एवं स्व. सुंदरी देवी राही प्रथम महिला अध्यक्ष जिला पंचायत सीतापुर की मूर्ति अनावरण करते हुये राही की जीवनी की पुस्तक का विमोचन किया।

रामलाल राही व सुंदरी देवी राही की मूर्ति का अनावरण
डिप्टी सीएम मौर्य ने किया रामलाल राही व सुंदरी देवी राही की मूर्ति का अनावरण

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां अन्याय होता है, वहां न्याय के लिए लड़ना पड़ता है ये सीख बाबू जी से सीखना चाहिए। 2024 की शुरुआत हो गई है। यह वर्ष बहुत निर्णायक वर्ष होगा। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक गांव मोहल्लों में स्वच्छता का अभियान चलाना है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। पहले जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उससे भी वसूला जाएगा। भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था आप सबको मिलकर बनाना है। जो विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके गांव में जा रही है, इस यात्रा में आपके फॉर्म भरने का काम, पेंशन फॉर्म, आवास फॉर्म आदि फार्म भरे जा रहे हैं। इन सब माध्यम से लोगों को विकास की गारंटी दे रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 से पूर्व गुंडागर्दी थी, अब गुंडे डरते हैं। किसी गरीब, व्यापारी आदि की दुकान, मकान, जमीन आदि कर कब्जा करने की किसी की हिम्मत नही है।केन्द्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास कौशल किशोर ने बाबू राम लाल राही व सुन्दरि को श्रंद्धाजलि अर्पित की। बाबू जी एक आंदोलनकारी व्यक्ति थे व विकास के लिए तत्पर रहते थे। मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने कहा कि बाबू राही और उनके पिताजी का बहुत साथ रहा है। सांसद राजेश वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए पुस्तक के माध्यम से राम लाल राही के किये गए कार्याे की सराहना किया। सांसद ने कहा कि बाबू जी से हम बहुत कुछ सीखे है, उस शिक्षा का आज भी हम अनुकरण कर रहे हैं। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने प्रतिनिधियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन मूर्तियों को लगाने का कारण है इससे प्रेरणा मिलती है कि गरीब का बच्चा भी आगे बढ़ सकता है, दृढ़ इच्छा होनी चाहिए, पद मिलने के बाद दायित्व और भी बढ़ जाते हैं, इसी प्रेरणा से मैं आगे बढ़ रहा हूं। इस अवसर पर राज्यमंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राकेश राठौर गुरू, सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता, भाजपाजिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व विधायक भरत त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बेल्थरा रोड: खनन में अनियमितता पाए जाने पर लिफ्टर मशीनें सील

Next Post

69000 शिक्षक भर्ती मामला: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की बातचीत

up80.online

up80.online

Related Posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
Next Post
69000 शिक्षक भर्ती मामला: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की बातचीत

69000 शिक्षक भर्ती मामला: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की बातचीत

अनुप्रिया पटेल का दावा- लोकसभा चुनाव में अपना दल एस कायम रखेगा सौ फीसद जीत का रिकार्ड

अनुप्रिया पटेल का दावा- लोकसभा चुनाव में अपना दल एस कायम रखेगा सौ फीसद जीत का रिकार्ड

नई मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

नई मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

4 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
teacher union

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

5 years ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

by up80.online
May 10, 2026
0

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने...

बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online