• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल का दावा- लोकसभा चुनाव में अपना दल एस कायम रखेगा सौ फीसद जीत का रिकार्ड

नववर्ष मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

up80.online by up80.online
January 2, 2024
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल का दावा- लोकसभा चुनाव में अपना दल एस कायम रखेगा सौ फीसद जीत का रिकार्ड
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ, 2 जनवरी

आगामी लोकसभा चुनाव के समर में अपना दल सोनेलाल अपनी जीत का रिकार्ड सौ प्रतिशत कायम रखने की दिशा में नए वर्ष पर अपना कदम आगे बढ़ा दिया है। अपना दल एस एनडीए का अंग है। लखनऊ में पार्टी के कैम्प कार्यालय में मंगलवार को आयोजित नववर्ष मिलन समारोह सह मासिक बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस दिशा में काम करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उनमें जोश भरा।

भीषण ठंड व कोहरे के बीच महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति के बीच केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए विधानसभा व लोकसभा में सदस्यों की संख्या काफी मायने रखती है, जिस तरह से आप सभी के प्रयास से 2017, 2019, 2022 में निरंतर सफलता का प्रतिशत बढ़ा है, वह मील का मात्र एक पत्थर है। 2023 के उपचुनाव में भी आपके प्रयास से पार्टी ने सौ फीसद जीत का रिकार्ड कायम रखा। उपचुनाव में दोनों सीटों पर पार्टी ने दमदारी से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज करायी, जिसमें रामपुर के स्वार विधानसभा का उपचुनाव इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। पार्टी ने एनडीए को पहला अल्पसंख्यक विधायक दिया। अभी और भी आगे जाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपना दल के पुराने रिकार्ड को कायम करते हुए 24 में भी बढ़ती हुई संख्या की भागीदारी दर्ज करानी है।

सुरजावती राजभर
अपना दल एस की पुरानी कार्यकर्ता सुरजावती राजभर को सम्मानित करती हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि अपना दल एस एक वैचारिक पार्टी है। विचारधारा की लड़ाई को वही आगे बढ़ा सकता है, जो स्वयं विचारधारा में विश्वास रखता हो। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में धैर्य की बहुत जरूरत होती है। हमारी पार्टी में तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने खून पसीने से सींच कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जो लाभ के लिए व्याकुल होते हैं वह लंबा सफर तय नहीं कर पाते। पार्टी कार्यकर्ताओं को नए वर्ष में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए अभी से लग जाना होगा।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी का ट्रैक रिकार्ड 2024 में भी कायम रहेगा। आप सभी का उत्साह देखकर यह सुनिश्चित हो गया।

क्षेत्रीय कमेटियों का गठन:
अपना दल एस ने प्रदेश, जिला के बीच में एक क्षेत्रीय कमेटी का भी गठन करने का निर्णय नए साल में लिया है, ताकि संगठन का काम और अच्छी तरह से चल सके। हर कमिश्नरी को एक क्षेत्र बनाया गया है।
जिलाध्यक्षों की घोषणा:
प्रदेश के 13 जनपदों के कार्यकारी जिलाध्यक्षों को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी गई। इनमें चंदौली से उदित नारायण पटेल, वाराणसी से डॉ.नरेंद्र पटेल, आजमगढ़ से श्याम विजय पटेल, मछलीशहर से लाल बहादुर पटेल, जौनपुर से शिवनायक पटेल, कौशांबी से देवनारायण पटेल, जालौन से अनिल अटरिया, कानपुर महानगर से नवीन श्रीवास्तव, कन्नौज से दिनेश कटियार, सीतापुर से जयप्रकाश पटेल, बरेली से आनंद मोहन पटेल, सोनभद्र से सत्य नारायण पटेल, प्रतापगढ़ से ब्रजेश पटेल।
पुराने कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित:
इस अवसर पर मंच से पार्टी की पुरानी महिला कार्यकर्ता सुरजावती राजभर, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रयागराज के बीडी गौड़ और महेंद्र पटेल, देवरिया के कौशल सिंह पटेल, वाराणसी की रीना पटेल को एक-एक किट देकर सम्मानित किया गया। किट में पार्टी का झंडा, साहित्य व अन्य सामग्री रखी थी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र पाल, राम प्रगट पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, आरबी सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधान मंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जीत लाल पटेल, डॉ.सुरभि, सरोज कुरील, डॉ.सुनील पटेल, डॉ.आरके पटेल, अविनाश चंद्र द्विवेदी, विनय वर्मा सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी व जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार पाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया।

Previous Post

69000 शिक्षक भर्ती मामला: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से की बातचीत

Next Post

नई मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
Next Post
नई मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

नई मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन: 3 जनवरी को बंद रहेगा मधुबन रेलवे क्रॉसिंग

बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन: 3 जनवरी को बंद रहेगा मधुबन रेलवे क्रॉसिंग

वाहन चालकों की हड़ताल खत्म, हिट एंड रन कानून अभी नहीं होगा लागू

वाहन चालकों की हड़ताल खत्म, हिट एंड रन कानून अभी नहीं होगा लागू

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

1 day ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online